लाइव न्यूज़ :

मेरी बेटी लापता है ढूंढो?, पिता ने लिखवाई रिपोर्ट, जांच आगे बढ़ी तो उड़े होश, 5 साल से बाप अपने बेटी से कर रहा था रेप..., चंगुल से बचने के लिए घर छोड़कर चली...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2024 13:22 IST

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में स्थित अपना घर छोड़कर चली गई। पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है।शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया।

मुंबईः मुंबई में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी लेकिन जब मामले की जांच आगे बढ़ी तो जो सामने आया उसने पुलिसकर्मियों के होश उड़ा दिए। पुलिस को पता चला कि वह पिछले पांच वर्षों से कथित तौर पर अपनी बेटी का यौन शोषण कर रहा था और उसके चंगुल से बचने के लिए वह घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि अपने पिता की क्रूरता से तंग आकर किशोरी बुधवार को मध्य मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में स्थित अपना घर छोड़कर चली गई। बेटी का कुछ पता नहीं लगने पर आरोपी पिता ने ताडदेव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया।

पीड़िता की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान पुलिस की अपराध शाखा की टीम को पीड़िता पश्चिमी रेलवे के महालक्ष्मी स्टेशन पर मिली। अधिकारी ने बताया कि लड़की को अपराध शाखा के कार्यालय ले जाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उसने अपने पिता द्वारा बार-बार यौन शोषण किए जाने का खुलासा किया।

अधिकारी के अनुसार नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसका पिता पिछले पांच वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था। उसकी शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर सदानंद येरकर की अगुवाई में अपराध शाखा की टीम ने पीड़िता के पिता की तलाश शुरू की और पता चला कि वह सात रास्ता सर्किल क्षेत्र में है। बाद में उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई और उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच के लिए उसे ताडदेव पुलिस को सौंप दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?