पति का गुस्सा बेटे पर, मां ने आठ साल के मासूम की गला दबाकर की हत्या
By भाषा | Published: October 25, 2019 11:58 AM2019-10-25T11:58:20+5:302019-10-25T11:58:20+5:30
Highlightsआरोपी महिला का पति वैभव के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव था। आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया था।
महाराष्ट्र ठाणे जिले के बदलापुर शहर में 35 वर्षीय एक महिला ने अपने आठ वर्षीय बेटे की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शीतल मानेर ने अपने बेटे आरव की बृहस्पतिवार तड़के उस समय गला दबाकर हत्या कर दी, जब वह सो रहा था।
उन्होंने बताया कि मानेर का उसके पति वैभव के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव था और वह महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर शहर में अपनी बहन के साथ रह रही थी। अधिकारी ने बताया कि मानेर ने अपनी बहन को फोन करके बताया कि वह बहुत तनाव में थी, इसलिए उसने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया था।