लाइव न्यूज़ :

मुंबईः होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला मॉडल का शव, सुसाइड नोट बरामद, सामने आई ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: September 30, 2022 07:59 IST

होटल पहुंचने पर पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो मॉडल का शव पंखे से लटका मिला। रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मॉडल ने बुधवार रात करीब 8 बजे होटल में चेक-इन किया।हाउसकीपिंग स्टाफ के बार-बार फोन करने पर गुरुवार को उसने दरवाजा नहीं खोला।पुलिस को सूचना दी गई और जब दरवाराज खोला गया तो उसका शव पंखे से लटके मिला।

मुंबईः यहां के अंधेरी इलाके के एक होटल के कमरे में 30 वर्षीय मॉडल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मॉडल का शव उसके कमरे में पंखे से लटका पाया गया। वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि मॉडल ने ये कदम क्यों उठाया। 

एएनआई ने के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मॉडल ने बुधवार रात करीब 8 बजे होटल में चेक-इन किया और रात के खाने का ऑर्डर भी दिया। हाउसकीपिंग स्टाफ के बार-बार फोन करने पर गुरुवार को उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद होटल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। होटल पहुंचने पर पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो मॉडल का शव पंखे से लटका मिला। रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

सुसाइड नोट पर मॉडल ने लिखा, "मुझे खेद है। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं खुश नहीं हूं। मुझे बस शांति चाहिए।" वर्सोवा पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच चल रही है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :मुंबईमॉडल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?