लाइव न्यूज़ :

मुंबई: म्यूजिक कंपनी के सीईओ का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे के खिलाफ केस दर्ज किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 10, 2023 11:04 IST

मायानगरी मुंबई में पुलिस ने एक म्यूजिक कंपनी के सीईओ के साथ मारपीट और अपहरण की कोशिश में शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने एक म्यूजिक कंपनी के सीईओ के अपहरण की वरादात को नाकाम किया पुलिस ने शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया हैशिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे ने पैसे के विवाद में पीड़ित का अपहरण किया था

मुंबई: मायानगरी मुंबई में एक बार फिर सिनेमा जगत से जुड़े शख्स के साथ मारपीट और अपहरण की कोशिश की गई है। इस संगीन वारदात के संबंध में जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति के अपहरण की कोशिश की गई है वो एक म्यूजिक कंपनी का सीईओ है। आरोप है कि शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे ने 36 सास के पीड़ित शख्स के साथ अपहरण और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार शिवसेना विधायक और उनके बेटे पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर म्यूजिक कंपनी के सीईओ का उसके कार्यालय से अपहरण कर लिया गया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों और बंधन व्यापारी का पीछा किया और पीड़ित को बचाया।

इस संबंध में दर्ज की गई पुलिस एफआईआर में विधायक सुर्वे, उनके बेटे राज सुर्वे, आदि शक्ति प्राइवेट लिमिटेड म्यूजिक कंपनी के मालिक मनोज मिश्रा सहित कम से कम 10 अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।

पीड़ित की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, अपहरण किया और फिर उसे विधायक प्रकाश सुर्वे के दफ्तर में ले जाया गया। जहां आरोपियों ने उसे बंदूक की नोक पर कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया।

जब इस घटना की सूचना मुंबई पुलिस को मिली तो उसने फौरन मामले में हस्तक्षेप किया और पीड़ित को बचाया। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति मुंबई के उपनगरीय गोरेगांव में चिंतामणि क्लासिक कॉम्प्लेक्स में स्थित म्यूजिक कंपनी चलाने वाले सीईओ के कार्यालय में जबरन घुस गए और उन्हें एक नेता के नाम से धमकी देकर अपने साथ ले गए, जिनके साथ पीड़ित का पैसों से विवाद था।

पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो उसने पीड़ित के दफ्तर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें दिखाई दिया कि 10-15 लोगों का एक समूह जबरन एक कार्यालय में प्रवेश कर रहा है और दफ्तर के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद आरोपी कंपनी के सीईओ को मारपीट करते हुए जबरन ले गये।

आरोपी अपहरणकर्ता पीड़ित को दो कारों में लेकर चले गए। जिसके बाद पीड़ित के दफ्तर के एक कर्मचारी ने तुरंत फोन करके घटना की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपियों का पीछा करके उन्हें पीड़ित के साथ उत्तरी मुंबई के दहिसर (पूर्व) में पकड़ लिया।

टॅग्स :मुंबई पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमुंबईShiv Sena MLAशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?