लाइव न्यूज़ :

मुंबई में घटी शर्मनाक घटना, 65 साल के बुजुर्ग ने सुनसान जगह पर किया कुत्ते से रेप, हुआ गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: March 11, 2021 09:37 IST

एनजीओ में काम करने वाले एक कार्यकर्ता ने मुंबई पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। उसने कहा कि अंधेरी वेस्ट में एक शख्स कुत्ते को फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के समय का वीडियो भी पुलिस को उप्लब्ध कराया गया है।मुंबई पुलिस ने इस मामले में आरोपी सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई: महाराष्‍ट्र में एक शर्मनाक व हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के अंधेरी वेस्ट में एक 65 साल के एक शख्‍स ने कुत्ते का रेप किया है। इस संबंध में एक वीडियो सामने आया, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, इस घटना के सबूत के तौर पर पुलिस को वह वीडियो सौंपा गया है। इस मामले में सर्वाधिक आश्चर्य की बात तो यह है कि आरोपी को इसके लिए कोई अफसोस नहीं है और उसका कहना है कि वह पशुओं को भोजन कराता रहा है और कभी-कभार उनके साथ सेक्‍स भी करता रहा है।

मुंबई में रेप के इस घटना को अंजाम देने वाले सब्‍जी विक्रेता को गिरफ्तार किया गया-

बता दें कि मुंबई में इस घटना को अंजाम देने वाले एक सब्‍जी विक्रेता को इस सिलस‍िले में गिरफ्तार किया गया है। उसकी उम्र 65 साल के आसपास बताई जा रही है। बॉम्‍बे पशु अधिकार नाम के एक गैर-सरकारी संगठन ने इस सिलसिले में पुलिस को शिकायत दी है और साक्ष्‍य के तौर पर वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।

एनजीओ के संस्थापक विजय मोहानी ने ये बताया

एनजीओ के संस्थापक विजय मोहानी ने बताया कि किसी ने उन्हें यह वीडियो भेजा था, जिसके आधार पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना को लेकर मुंबई के अंधेरी में डीएन नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में यह जांच किया जा रहा है कि क्या आरोपी ने पहले भी किसी दूसरे जानवर को अपने हवस का शिकार बनाया था।

एनजीओ के ही एक स्‍वयंसेवक ने बनाया था वीडियो

इस वीडियो को एनजीओ के ही एक स्‍वयंसेवक ने बनाया था। वीडियो बनाने वाले स्वयंसेवक ने बताया कि बुजुर्ग शख्‍स कुत्‍तों को लुभाकर किसी सुनसान जगह पर ले जाता था और फिर उनका यौन उत्‍पीड़न करता था। एनजीओ के संस्‍थापक विजय मोहनानी ने कहा कि सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स को अपने किए पर कोई दुख नहीं है और वह कहता है कि अक्सर वह जानवरों को खाना खिलाता है और कई बार कुत्तों के साथ उसने ऐसा किया है। 

टॅग्स :रेपमुंबईमुंबई पुलिसअंधेरी पूर्व
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी