लाइव न्यूज़ :

Mukhtar Ansari Death: पिता का पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराया जाए, मुख्तार अंसारी के बेटे उमर ने बांदा डीएम को लिखी चिट्टी, बांदा की चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2024 14:35 IST

Mukhtar Ansari Death: रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के दल द्वारा मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम किया। 

Open in App
ठळक मुद्दे उमर अंसारी ने कहा कि मैंने एक पत्र लिखा है, उसमें सब कुछ स्पष्ट रूप से लिखा है। माफिया से नेता बने अंसारी की बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पतिवार को मौत हो गयी थी।मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहे।

Mukhtar Ansari Death: बांदा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के एक समूह ने मुख्तार अंसारी के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया। इस बीच मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने बांदा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके पिता का पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराया जाए। अपने पत्र में अंसारी ने लिखा है कि उनके परिवार को बांदा की चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। उमर अंसारी ने कहा कि मैंने एक पत्र लिखा है, उसमें सब कुछ स्पष्ट रूप से लिखा है। माफिया से नेता बने अंसारी की बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पतिवार को मौत हो गयी थी।

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के दल द्वारा मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम के बाद अंसारी का शव परिजनों को सौंपा। मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहे।

अस्पताल में जिलाधिकारी (डीएम) दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकुर अग्रवाल समेत वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। अंसारी के बेटे उमर अंसारी, मुख्तार अंसारी के दो चचेरे भाई और उनके वकील नसीम हैदर सहित परिवार के सदस्य भी बाहर मौजूद हैं और वे अंसारी के शव को गृह नगर गाजीपुर ले जाएंगे।

उनके वकील हैदर ने कहा कि शव को फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज और वाराणसी के रास्ते ग़ाजीपुर ले जाया जाएगा और वहां काली बाग पारिवारिक कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत राज्य के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि पूरे राज्य में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी समेत उसके परिवार के सदस्य शुक्रवार तड़के बांदा पहुंचे। एहतियात के तौर पर अर्धसैनिक बल, केंद्रीय बलों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज के बाहर आसपास के पुलिस थानों के पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि बांदा मेडिकल कालेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर भी भारी पुलिस बल तैनात है। एक अधिकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन ने मुख्तार का शव बांदा से लगभग 380 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गाजीपुर तक सड़क मार्ग से ले जाये जाने के लिए पहले ही रूट प्लान तैयार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि पूरे राज्य में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...