लाइव न्यूज़ :

MP: आरोपी ने जानबूझकर गूगल मैप से की छेड़छाड़, अम्बा माता मन्दिर के लोकेशन को बदलकर किया कहकंशा मस्जिद, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 8, 2022 12:48 IST

मामले में पुलिस ने गूगल को पत्र लिख कर आरोपी के खिलाफ और सबूतों की मांग की है ताकि कोर्ट में उसके खिलाफ और सबूत पेश किया जा सके। अपने पर लगे इस आरोप को आरोपी ने कबूल भी कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में एक युवक ने गूगल मैप से छेड़छाड़ कर मन्दिर की जगह मस्जिद को बताया है। पुलिस ने इसके लिए उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी ने यह काम जानबूझ कर किया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, युवक पर आरोप है कि उसने गूगल मैप (Google Map) पर छेड़छाड़ कर एक मन्दिर की जगह एक मस्जिद को दिखाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में गूगल को पत्र लिख आरोपी के खिलाफ सबूत भी मांगे है। 

क्या है पूरा मामला

एबीपी के हवाले से यह खबर सामने आई है कि रतलाम के भदवासा में रहने वाले शाहरुख पठान ने जानबूझकर गूगल मैप के साथ छेड़छाड़ की है और मन्दिर की जगह मस्जिद को दिखाया है। खबर के अनुसार, आरोपी शाहरुख ने जिले के भदवासा ग्राम में स्थित अम्बा माता मन्दिर को कहकंशा मस्जिद बताकर उसे गूगल मैप पर एडिट कर दिया था जिसे कारण गूगल मैप मन्दिर की जगह अब मस्जिद का लोकेशन बताने लगा था। 

मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की तो उन्हें आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपना जुर्म भी कबूला है। 

डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर है मन्दिर मस्जिद

आपको बता दें कि जिस अम्बा माता मन्दिर के लोकेशन को आरोपी ने बदल कर कहकंशा मस्जिद कर दिया था, इन दोनों धार्मिक स्थलों के बीच की दूरी केवल डेढ़ सौ मीटर ही है। ऐसे में आरोपी ने जानबूझकर यह काम किया है जिसके लिए उसे गिरफ्तार किया गया है। 

आपको बता दें कि गूगल मैप पर यह ऑप्शन होता है कि अगर कोई लोकेशन गलत लगे तो वे उसे एडिट कर आम यूजर अपडेट कर सकते है ताकि इससे दूसरे लोगों को फायदा हो सके और उन्हें सही लोकेशन मिल पाए। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshगूगलगूगल मैपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?