लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजता और पसंद होने पर क्यूआर कोड पर पैसा?, मुख्य सरगना नंदलाल समेत चार महिलाओं को पकड़ा, देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2026 18:21 IST

मोतिहारीः  आरोपी ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली और अन्य राज्यों से भी लड़कियां बुलाने की व्यवस्था की जाती थी।

Open in App
ठळक मुद्देमोतिहारीः पसंद होने के बाद भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से लिया जाता था।मोतिहारीः लड़कियों की तस्वीरें भेजकर पसंद करवाता था।मोतिहारीः पुलिस ने सिपाही को सिविल ड्रेस में ग्राहक बनाकर नंदलाल के पास भेजा।

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी जिले में पुलिस ने एक बड़े संगठित देह व्यापार गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार महिलाओं को पकड़ा है। यह कार्रवाई छतौनी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। दरअसल, पुलिस को यह सूचना मिली थी कि छतौनी थाना क्षेत्र में संगठित सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए एक टीम गठित की गई और पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। बताया जाता है कि पुलिस जांच में सामने आया कि नंदलाल नामक व्यक्ति इस रैकेट का संचालन कर रहा था। वह ग्राहकों को व्हाट्सऐप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजकर पसंद करवाता था। पसंद होने के बाद भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से लिया जाता था।

आरोपी ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली और अन्य राज्यों से भी लड़कियां बुलाने की व्यवस्था की जाती थी। पुलिस ने सिपाही को सिविल ड्रेस में ग्राहक बनाकर नंदलाल के पास भेजा। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर कई लड़कियों की तस्वीरें दिखाईं और सौदे की बात की। इसके बाद पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में नंदलाल ने बताया कि सभी महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर रहती थीं। फोन पर सौदा तय होने के बाद उन्हें ग्राहक के बताए पते पर भेजा जाता था। उसके निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिलाओं ने भी इस धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले सात-आठ महीनों से इस रैकेट का संचालन कर रहा था। उसने बताया कि एक टीवी कार्यक्रम देखकर उसे इस तरह से काम करने का विचार आया। एक ही स्थान पर धंधा चलाने के बजाय वह ग्राहकों के घर पर महिलाओं को भेजता था,

जिससे अधिक कमाई होती थी और पकड़े जाने का खतरा कम रहता था। एएसपी हेमंत सिंह ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeसेक्स रैकेटबिहारपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो