लाइव न्यूज़ :

Most Wanted Criminal 2023: 14 देशों में छिपे 28 अति वांछित अपराधी, सरकार ने सूची तैयार की, देखें लिस्ट में कौन शामिल

By भाषा | Updated: April 3, 2023 21:45 IST

Most Wanted Criminal 2023: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे षडयंत्रकर्ता होने के संदेह में सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई सहित इन गैंगस्टर के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली और अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवांछित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु ने अमेरिका में शरण ली हुई है।फिल्म तथा व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों की चुनिंदा हत्याओं का आरोप है। गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह बराड़ उर्फ विक्की और कुलदीप सिंह उर्फ नवांशहरिया है।

Most Wanted Criminal 2023: केंद्र ने 28 अति वांछित अपराधियों (गैंगस्टर) की एक सूची तैयार की है जो 14 देशों से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इनमें नौ कनाडा में और पांच अमेरिका में छिपे हुए हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले साल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे षडयंत्रकर्ता होने के संदेह में सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई सहित इन गैंगस्टर के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली और अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि माना जाता है कि एक अन्य वांछित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु ने अमेरिका में शरण ली हुई है।

उस पर आतंकवादी हमलों को अंजाम देने और फिल्म तथा व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों की चुनिंदा हत्याओं का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि कनाडा में रह रहे नौ आरोपियों में सुखदूल सिंह उर्फ सुखा दुनेके, गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला, सतवीर सिंह वारिंग उर्फ सैम, स्नोवर ढिल्लों, लखबीर सिंह, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला, चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला, रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज और गगनदीप सिंह उर्फ गगना हथुर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका में रह रहे पांच गैंगस्टर में सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई, हरजोत सिंह गिल, दरमनजीत सिंह उर्फ दरमन काहलों और अमृत बल शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सक्रिय गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह बराड़ उर्फ विक्की और कुलदीप सिंह उर्फ नवांशहरिया हैं।

रोहित गोदारा यूरोप में, गौरव पटियाल उर्फ लकी पट्याल आर्मेनिया में, सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई अजरबैजान में, जगजीत सिंह उर्फ गांधी और जैकपाल सिंह उर्फ लाली धालीवाल मलेशिया में हैं। सूची के अनुसार हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पाकिस्तान में, राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री ब्राजील में, संदीप ग्रेवाल उर्फ बिल्ला इंडोनेशिया में, मनप्रीत सिंह फिलीपींस में, सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा जर्मनी में, गुरजंट सिंह ऑस्ट्रेलिया में और रमनजीत सिंह उर्फ रोमी हांगकांग में है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceसिद्धू मूसेवालापंजाबकनाडाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़