लाइव न्यूज़ :

Lockdown: दिल्ली में जघन्य अपराधों में 70 प्रतिशत से ज्यादा की आई कमी: पुलिस

By भाषा | Updated: April 18, 2020 05:45 IST

पुलिस के मुताबिक, पिछले साल 1-15 अप्रैल के बीच कुल 10,579 मामले दर्ज किए गए जबकि इस वर्ष इसी अवधि में कुल 2,574 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि हत्या और बलात्कार के मामलों में 75 प्रतिशत से भी अधिक की कमी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली में जघन्य अपराधों में पिछले वर्ष की तुलना में 70 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है।पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 में 1-15 अप्रैल के बीच जघन्य अपराध के 221 मामले दर्ज किए गए जबकि इसी दौरान वर्ष 2020 में ऐसे 66 मामले दर्ज किए गए।

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली में जघन्य अपराधों में पिछले वर्ष की तुलना में 70 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 में 1-15 अप्रैल के बीच जघन्य अपराध के 221 मामले दर्ज किए गए जबकि इसी दौरान वर्ष 2020 में ऐसे 66 मामले दर्ज किए गए।

पुलिस के मुताबिक, पिछले साल 1-15 अप्रैल के बीच कुल 10,579 मामले दर्ज किए गए जबकि इस वर्ष इसी अवधि में कुल 2,574 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि हत्या और बलात्कार के मामलों में 75 प्रतिशत से भी अधिक की कमी आई है।

वहीं, अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि हिंदूराव अस्पताल में तैनात दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। खजूरी इलाके में रहने वाले इस पुलिसकर्मी के परिवार के सदस्यों को पृथकवास में रहने को कहा गया है। इस बीच, दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कर्तव्य का निर्वहन करने के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी या अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर एक लाख रुपये का अनुदान देने को मंजूरी दी है।

उधर, नयी दिल्ली जिला पुलिस ने पुलिसकर्मियों को इस महामारी से बचाने के लिए कोरोना वायरस संक्रमणरोधी प्रकोष्ठ का गठन किया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रकोष्ठ के तहत गठित टीमों को हाथ से संचालित होने वाली सेनेटाइजर मशीनें और संक्रमणरोधी केमिकल दिया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हर पाली के बाद नयी दिल्ली जिला पुलिस के सभी थानों, इमारतों, पुलिस कॉलोनी, पुलिस के वाहन और बेरिकेड भी संक्रमण मुक्त किए जाएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्लीदिल्ली पुलिसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह