लाइव न्यूज़ :

प्राइवेट पार्ट समेत 24 से ज्यादा बार पेंचकस से किया वार, सनकी प्रेमी ने युवती को दी बेरहम मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2025 14:04 IST

Moradabad Crime: पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरिफ उनकी बेटी का पीछा करता था और उसे बात करने के लिए मजबूर करता था।

Open in App

Moradabad Crime: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मिलक गांव में एक युवती की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी गई और उस पर 24 से अधिक बार पेंचकस से वार किए गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई। युवती (20) खेत पर गई थी और वापस नहीं लौटी बाद में, रविवार को उसका शव खेत में मिला जिस पर चाकू से वार के निशान थे। पुलिस ने बताया कि युवती की मां ने मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आरिफ उनकी बेटी का पीछा करता था और उसे बात करने के लिए मजबूर करता था।

युवती की मां ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि बेटी आरिफ से बात नहीं करना चाहती थी लेकिन वह काफी समय से उसके पीछे पड़ा था। पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वह युवती को पहले से जानता था और वे दोनों फोन पर बात करते थे।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘31 मई को युवती ने आरोपी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। शाम को जब आरोपी युवती से मिलने पहुंचा तो वह मक्के के खेत में घास काट रही थी। उसने किसी बात पर आरोपी को गाली दी, जिससे मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ नाराज हो गया और उसने युवती का दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उसने पेंचकस से उस पर हमला किया और उसे वहीं छोड़कर भाग गया।’’

पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी ने युवती के निजी अंगों सहित पूरे शरीर में दो दर्जन से अधिक बार पेंचकस से वार किया गया। पुलिस ने आरोपी से पेंचकस और युवती का फोन बरामद कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?