लाइव न्यूज़ :

पिछले 5 सालाों में हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर सैकड़ों मॉब लिंचिंग की घटनाएं, भागवत बोले-स्वयंसेवक नहीं होते हैं शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 11:17 IST

एक वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक साल 2014 से साल 2018 तक गोरक्षा के नाम पर 87 मामलों में 50 फीसदी शिकार मुसलमान हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र की मोदी सरकार की ओर से जून 2019 में संसद को बताया गया था कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं नहीं हुई हैं।2015 से लेकर 2018 तक 134 मामले मॉब लिंचिंग के सामने आ चुके हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के दिन नागपुर में विजयादशमी उत्सव मना रहा है। इस दौरान स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए मॉब लिंचिंग को लेकर मोहन भागवत ने कहा कि सामाजिक हिंसा की कुछ घटनाओं को भड़काने के रूप में ब्रांडिंग की जाती है। वास्तव में हमारे देश, हिंदू समाज को बदनाम करने और कुछ समुदायों में भय पैदा करने के लिए यह सब किया जा रहा है। स्वयंसेवक मॉब लिंचिंग में शामिल नहीं होते हैं। विजयदशमी के मौके पर यहां के रेशमीबाग मैदान में ‘शस्त्र पूजा’ के बाद स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, ‘लिंचिग’शब्द की उत्पत्ति भारतीय लोकाचार से नहीं हुई, ऐसे शब्द को भारतीयों पर ना थोपे। वहीं, केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से जून 2019 में संसद को बताया गया था कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं नहीं हुई हैं। लेकिन मॉब लिंचिंग के डाटा कुछ और ही हकीकत बयां करते हैं। आइए नजर डाले मॉब लिंचिंग के डाटा पर। 

गोरक्षा के नाम पर 50 फीसदी शिकार मुसलमान 

एक वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक साल 2014 से साल 2018 तक गोरक्षा के नाम पर 87 मामलों में 50 फीसदी शिकार मुसलमान हुए थे। जबकि 20 प्रतिशत मामलों में शिकार हुए लोगों की धर्म जाति मालूम नहीं चल पाई। वहीं ग्यारह फीसदी दलितों को ऐसी हिंसा का सामना करना पड़ा। 

2015 से लेकर 2018 तक 134 मामले मॉब लिंचिंग के सामने आ चुके हैं

2015 से लेकर 2018 तक मॉब लिंचिंग के 134 मामले हो चुके हैं। इनमें दलितों के साथ हुए अत्याचार भी शामिल हैं। 

गोरक्षा के नाम पर मॉब लिंचिंग 

-2012  से अब तक 86 गोरक्षा के नाम पर मॉब लिंचिंग-2012 से 2018 तक - 33 लोगों की हत्या मॉब लिंचिंग में गोरक्षा के नाम पर हुई है।  -2014 में 3 मामले, जिसमें 11 लोग जख्मी हुए। -2015 में 12 मामले , जिसमें 10 लोगों की हत्या हुई, 48 लोग जख्मी हुए। -2016- 24 मामले, 8 लोगों की मौत -2017- 37 मामले, पांच मौत -2018- 9 मामले , पांच मौत, 16 घायल   

टॅग्स :मॉब लिंचिंगमोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत