मिजोरम: भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर भीड़ का हमला

By भाषा | Published: April 20, 2020 05:45 AM2020-04-20T05:45:06+5:302020-04-20T05:45:06+5:30

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पश्चिम मिजोरम के मामित जिले में मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर निगरानी के लिए तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर एक भीड़ ने कथित तौर हमला कर दिया

Mizoram: A mob attack on two personnel of the Indian Reserve Battalion | मिजोरम: भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर भीड़ का हमला

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पश्चिम मिजोरम के मामित जिले में मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर निगरानी के लिए तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर एक भीड़ ने कथित तौर हमला कर दियाअधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मियों की पहचान सी लालह्रुएतलुआंगा और आर जैरेममाविया के तौर पर हुई है जो उस बल का हिस्सा हैं जो मामुत जिले में पश्चिम फैलेंग पुलिस थानाक्षेत्र के तहत आने वाले जोमुआंत्लांग में राज्य की सीमा पर तैनात हैं।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पश्चिम मिजोरम के मामित जिले में मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर निगरानी के लिए तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन के दो कर्मियों पर एक भीड़ ने कथित तौर हमला कर दिया। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मियों की पहचान सी लालह्रुएतलुआंगा और आर जैरेममाविया के तौर पर हुई है जो उस बल का हिस्सा हैं जो मामुत जिले में पश्चिम फैलेंग पुलिस थानाक्षेत्र के तहत आने वाले जोमुआंत्लांग में राज्य की सीमा पर तैनात हैं। मिजोरम के उप पुलिस महानिरीक्षक (उत्तर रेंज) एल खियांग्ते ने पीटीआई से कि घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे उस समय हुई जब दोनों कर्मियों ने चार चकमा पुरुषों से कहा कि वे ताश खेलना बंद करके सतर्क रहें क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण करने वाले थे।

खियांग्ते के अनुसार जोमुआंत्लांग में मिजोरम और त्रिपुरा के वालंटियर कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए लोगों की आवाजाही रोकने के वास्ते अंतरराज्यीय सीमा की संयुक्त रूप से रक्षा कर रहे हैं। वालंटियरों की मिजोरम पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा सहायता की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों पुरुषों ने त्रिपुरा की ओर स्थित एक गांव में 100 की संख्या में अपने मित्रों को उकसाया और दोनों कर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कथित हमले को लेकर पश्चिम फैलेंग पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। खियांग्ते ने कहा कि उन्होंने अपने त्रिपुरा समकक्ष को घटना के बारे में सूचित कर दिया है और मिजोम सरकार ने जोमुआंत्लांग के लिए अतिरिक्त कर्मी भेजे हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों घायल कर्मियों को आइजोल सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। 

Web Title: Mizoram: A mob attack on two personnel of the Indian Reserve Battalion

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे