परिवार के 7 लोगों को जहर खिलाकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागी लड़की, प्रेमिका के रेप के आरोप में युवक जा चुका है जेल

By पल्लवी कुमारी | Published: September 12, 2019 11:33 AM2019-09-12T11:33:27+5:302019-09-12T11:33:27+5:30

घटना मंगलवार (10 सितंबर) को मुरादाबाद के मैनाठेर पुलिस थाने के इलाके की है। पुलिस का कहना है कि लड़की के परिवार वाले इन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।

Minor girl elopes with Boyfriend after ‘poisoning’ family member 7 in moradabad | परिवार के 7 लोगों को जहर खिलाकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागी लड़की, प्रेमिका के रेप के आरोप में युवक जा चुका है जेल

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights प्रेमी अरविंद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक नाबालिग लड़की ने अपने परिवार वालों को खाने में जहर मिलाकर दिया ताकि वो अपने प्रेमी के साथ भाग सके। जहर की वजह से बेहोश होने के बाद नाबलिग लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। लड़की ने अपने परिवार के सात लोगों को खाने में मिलाकर जहर दिया था। हालांकि जहर की मात्रा कम होने की वजह से परिवार वाले सिर्फ बेहोश हुये थे, किसी की जान नहीं गई है। परिवार वालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है और ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 

घटना मंगलवार (10 सितंबर) को मुरादाबाद के मैनाठेर पुलिस थाने के इलाके में हुई है। पुलिस के मुताबिक लड़की ने मंगलवार की रात को घर में बने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया था।  खाना खाने के बाद लड़की की मां, दो बहनें, दो भाई, भाभी और भतीजा बेहोश हो गए। घरवालों के बेहोश होने के बाद नाबालिग ने अपने प्रेमी को बुलाया और वहां से भाग गई। 

प्रेमिका के रेप के आरोप में जेल भी जा चुका है युवक 

पुलिस का कहना है कि लड़की के परिवार वाले इन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। परिवार वालों ने लड़की के प्रेमी पर लड़की से रेप करने का भी आरोप लगाया था। जिसकी वजह से प्रेमी लड़का कुछ दिन जेल में भी रहा था। फिलहाल वो जमानत पर बाहर है। जमानत पर बाहर आने के बाद लड़के ने लड़की से संपर्क किया और दोनों ने मिलकर एक साथ भागने की योजना बनाई। लड़की के पिता ने दिसम्बर 2018 में लड़के पर रेप का आरोप लगाया था। 

एसपी उदर शंकर सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि लड़की के पिता के शिकायत के आधार पर हमने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार के दो सदस्य को अस्पताल में डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। 

पुलिस फिलहाल लड़को पता नहीं लगा पाई है। लेकिन उसका लोकेशन का पता किया जा रहा है। पुलिस ने लड़की के नाबालिग होने की वजह से उसपर एफआईआर दर्ज नहीं किया है। बल्कि उसके प्रेमी अरविंद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Web Title: Minor girl elopes with Boyfriend after ‘poisoning’ family member 7 in moradabad

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे