लाइव न्यूज़ :

मेरठः मां राकेश देवी और नाबालिग भाई ने गला दबाकर बेटी को मारा, सिर काटकर शव को चादर में लपेटकर रजवाहे में फेंका और सर को अलग बहाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2025 12:45 IST

Meerut: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश देवी, मोनू उर्फ मंजीत, कमल सिंह और समर सिंह शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमृतका के नाबालिग भाई को हिरासत में लिया गया है।एक अन्य आरोपी गौरव की तलाश की जा रही है।शव को चादर में लपेटकर रजवाहे में फेंक दिया गया।

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक नाबालिग लड़की की सिर कटी लाश मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका की मां समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उसके नाबालिग भाई को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ.विपिन ताडा के निर्देश पर गठित छह टीमों ने फोरेंसिक एवं सर्विलांस तकनीक के माध्यम से साक्ष्य जुटा कर घटना के महज कुछ घंटों के भीतर मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की दादरी थाना दौराला ग्राम की रहने वाली थी।

अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि आठ महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लड़की की एक युवक से दोस्ती हो गई थी, जिसके बाद उनके बीच संबंध बन गए थे। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने पर मृतका की मां राकेश देवी और नाबालिग भाई ने चार जून को कथित रूप से गला दबाकर लड़की की हत्या कर दी।

उसके बाद सिर काटकर शव को चादर में लपेटकर रजवाहे में फेंक दिया गया तथा सिर को अलग स्थान पर बहा दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश देवी, मोनू उर्फ मंजीत, कमल सिंह और समर सिंह शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतका के नाबालिग भाई को हिरासत में लिया गया है और एक अन्य आरोपी गौरव की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त एक दरांती और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गयी एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। अधिकारी ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत परतापुर थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?