लाइव न्यूज़ :

मेरठः जनवरी 2025 में शादी, चरित्र पर शक, पति रविशंकर ने 7 माह की गर्भवती पत्नी सपना पर चाकू से वार कर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2025 18:27 IST

Meerut: गंगानगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सपना (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके की निवासी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसपना की शादी इसी वर्ष जनवरी में रविशंकर (28) से हुई थी।रविशंकर उससे मिलने पहुंचा और बातचीत के बहाने दरवाजे बंद कर दिए।चाकू से उस पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Meerut: मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित अमहेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह के चलते गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। गंगानगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सपना (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके की निवासी थी।

उन्होंने बताया कि सपना की शादी इसी वर्ष जनवरी में रविशंकर (28) से हुई थी, लेकिन दंपति के बीच झगड़ा रहता था। करीब पांच माह से सपना अपनी बहन के घर पर ही रह रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह रविशंकर उससे मिलने पहुंचा और बातचीत के बहाने दरवाजे बंद कर दिए।

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उसने चाकू से उस पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन करके वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिव प्रताप सिंह तथा गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

शिव प्रताप सिंह सिंह ने बताया कि महिला के परिजन उसे सात माह की गर्भवती बता रहे हैं, हालांकि पुलिस इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कह सकेगी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रविशंकर सपना को बहन के घर जाने से रोकता था। उन्होंने बताया कि रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्यामेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...