लाइव न्यूज़ :

Medininagar: 10 साल की बच्ची से बलात्कार और फिर पत्थर से कूचकर हत्या की, 35 साल के टिंकू शर्मा ने घर के बाहर खेल रही मासूम को लूडो खेलने के बहाने बुलाकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 09:25 IST

Medininagar: बच्ची जब बुधवार को दोपहर दो बजे तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने बलात्कार के बाद बच्ची की कथित तौर पर पत्थर से कूचकर हत्या भी कर दी।सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तो आरोपी उनमें बच्ची के साथ दिखाई दिया।पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Medininagar:  झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति ने 10 साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान टिंकू शर्मा (35) के रूप में हुई है, जिसने बुधवार को अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची को लूडो खेलने के बहाने कथित तौर पर अपने घर पर बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने बलात्कार के बाद बच्ची की कथित तौर पर पत्थर से कूचकर हत्या भी कर दी।

नगर पुलिस थाने के प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने कहा, “बच्ची जब बुधवार को दोपहर दो बजे तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची की तलाश के दौरान जब पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तो आरोपी उनमें बच्ची के साथ दिखाई दिया।” पोद्दार के अनुसार, इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बच्ची का शव भी बरामद कर लिया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोद्दार ने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की के साथ बलात्कार के बाद पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हम किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकेंगे। मामले की जांच जारी है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेपPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?