लाइव न्यूज़ :

Manish Kashyap: न्यायिक हिरासत में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने मीडिया से बात की, सहायक अवर निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2023 17:22 IST

Manish Kashyap:पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा, “22 सितंबर को पटना की एक अदालत में पेशी के दौरान गिरफ्तार यूट्यूबर के साथ गए चार पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। अदालत में पेशी के दौरान मनीष कश्यप को मीडियाकर्मियों से बातचीत करने की अनुमति दी गई थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मियों के निलंबन का निर्णय उन वीडियो की जांच के बाद लिया गया।पुलिसकर्मियों की गंभीर चूक है जो एस्कॉर्ट टीम में शामिल थे।मनीष कश्यप के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाने में मामला भी दर्ज किया गया है।

Manish Kashyap: बिहार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को एक स्थानीय अदालत में पेशी के दौरान मीडिया से बात करने की अनुमति देने को लेकर एक सहायक अवर निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा, “22 सितंबर को पटना की एक अदालत में पेशी के दौरान गिरफ्तार यूट्यूबर के साथ गए चार पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। अदालत में पेशी के दौरान मनीष कश्यप को मीडियाकर्मियों से बातचीत करने की अनुमति दी गई थी।’’

उन्होंने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के निलंबन का निर्णय उन वीडियो की जांच के बाद लिया गया जिसमें कश्यप को अदालत में पेश किए जाने के दौरान मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते देखा गया था। यह उन पुलिसकर्मियों की गंभीर चूक है जो एस्कॉर्ट टीम में शामिल थे।’’

एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में कश्यप के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाने में मामला भी दर्ज किया गया है। कश्यप को इस साल मार्च में तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के फर्जी वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

दक्षिणी राज्य की एक जेल में महीनों बंद रहने के बाद वह वर्तमान में पटना की बेउर जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। एसएसपी ने कहा, ‘‘पटना पुलिस ने अब बेउर जेल अधीक्षक को मामले की सुनवाई के दौरान कश्यप को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश करने की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाBihar Policeतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो