लाइव न्यूज़ :

60 दिन पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नाबालिग को होटल ले जाकर खाना खिलाया और जंगली इलाके में किया रेप, घटना का वीडियो बनाकर दोस्तों में किया वायरल, 7 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2025 21:53 IST

मंगलुरुः पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसारित करने और उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि पीड़िता का यौन शोषण किया।आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

मंगलुरुः कर्नाटक के मंगलुरु में गुरुपुरा कैकम्बा में किन्निकम्बला के निकट एक जूनियर कॉलेज की छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की दो महीने पहले इंस्टाग्राम के ज़रिए एक आरोपी से जान-पहचान हुई थी। उनकी ऑनलाइन बातचीत एक रिश्ते में बदल गई।

पुलिस ने बताया कि कार्तिक 29 जून को कथित तौर पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने स्कूटर पर वलाचिल के एक होटल में दोपहर के भोजन के लिए ले गया और बाद में अड्यार फॉल्स के पास एक जंगली इलाके में ले गया। पुलिस ने बताया कि उसने वहां पीड़िता का यौन शोषण किया।

पुलिस ने बताया कि उसके साथी ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के बीच वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कार्तिक, राकेश सलदाना, जीवन, संदीप, रक्षित, श्रवण और सुरेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अन्य पांच लोगों को वीडियो को प्रसारित करने और उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?