ऐक्ट्रेस से फ्लाइट में छेड़छाड़, आरोपी ने कहा- 'मैं तो फ्लाइट में जाते ही सो गया था, पुलिस ने बताया सारा माजरा'

By पल्लवी कुमारी | Published: October 11, 2019 11:54 AM2019-10-11T11:54:11+5:302019-10-11T11:54:11+5:30

पुलिस ने नाबालिग एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो ऐक्ट के तहत 9 दिसंबर 2017 को केस दर्ज किया था। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था।

Man Vikas Sachdeva accused of molesting actor says he was asleep on the flight | ऐक्ट्रेस से फ्लाइट में छेड़छाड़, आरोपी ने कहा- 'मैं तो फ्लाइट में जाते ही सो गया था, पुलिस ने बताया सारा माजरा'

ऐक्ट्रेस से फ्लाइट में छेड़छाड़, आरोपी ने कहा- 'मैं तो फ्लाइट में जाते ही सो गया था, पुलिस ने बताया सारा माजरा'

Highlightsविकास सचदेवा को 17 अक्टूबर को क्रॉस-एग्जामिन किया जाएगा।

9 दिसंबर 2017 को मुंबई पुलिस ने नाबालिग ऐक्ट्रेस से  फ्लाइट में छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था। आरोपी का नाम है विकास सचदेवा। पवई निवासी 41 वर्षीय विकास सचदेवा की इस मामले में 10 अक्टूबर को स्पेशल कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट में आरोपी विकास सचदेवा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह फ्लाइट में जाते ही सो गए थे। उन्हें तो अपने घर पहुंचने तक इस मामले के बारे कोई जानकारी नहीं थी, पुलिस केस के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें सारी बता बताई।  आरोपी विकास सचदेवा ने कहा कि उनकी पत्नी ने घर आने के बाद अगली सुबह बताया कि उनके ऊपर एक ऐक्ट्रेस से फ्लाइट में छेड़छाड़ का आरोप लगा है। 

आरोपी की सफाई- फ्लाइट में बैठते ही सो गया था

कोर्ट में विकास ने बताया, ''जिस दिन ये कथित घटना हुई थी मैं उस दिन बिजनस क्लास में सफर कर रहा था। मैं दिल्ली से अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से वापस अपने घर मुंबई लौट रहा था। मैं जैसे ही फ्लाइट में बैठा, मैंने एयरहोस्टेस को कहा कि वह मुझे यात्रा के दौरान किसी सर्विस के लिए ना उठाए। ये कहकर मैं सो गया था और तभी उठा जब मेरी यात्रा पूरी हो गई थी।''

पत्नी ने बताया कि छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है 

कोर्ट में विकास ने आगे बताया, ''जब मैं अपनी यात्रा पूरी कर आधी रात को घर पहुंचा तो भी इस कथित घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब मैं अगली सुबह 10 दिसंबर को घर का सामना लेने के लिए बाहर गया तो वापस लौटन पर पत्नी ने बताया कि पुलिस छेड़छेड़ा कि शिकायत के लिए घर पर पूछताछ करने आई थी।'' 

विकास सचदेवा को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें 20 दिसंबर को जमानत मिल गई थी।  विकास सचदेवा ने कोर्ट में कहा कि पुलिस चाहे तो उनके सोसायटी के सीसीटीवी कैमरा की जांच कर सकती है। विकास सचदेवा को 17 अक्टूबर को कोर्ट में फिर से पेश होना है। 

Web Title: Man Vikas Sachdeva accused of molesting actor says he was asleep on the flight

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई