लाइव न्यूज़ :

नोएडा में फंदे से लटका मिला शख्स, लिव-इन में रह रही प्रेमिका फरार, सामने आई ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2022 14:46 IST

सेक्टर 49 के थाना प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बरौला गांव में रहने वाले अजय चौहान (24) ने पंखे से फंदा लगा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति मुजफ्फरनगर जिले का निवासी था और एक युवती के साथ लिव-इन में रहता थाअजय चौहान घर में फंदे से लटका मिला उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां मौत हो गई

नोएडाः उत्तर प्रदेश में नोएडा में एक शख्स शनिवार सुबह अपने घर में पंखे से लटका मिला। घटना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव की है। मृतक एक निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी का कर्मी था।  पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

व्यक्ति मुजफ्फरनगर जिले का निवासी था और एक युवती के साथ लिव-इन में रहता था। सेक्टर 49 के थाना प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बरौला गांव में रहने वाले अजय चौहान (24) ने पंखे से फंदा लगा लिया है। चौहान को उसके परिचितों ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि चौहान कई महीने से एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि चौहान ने उन्हें बताया था कि दोनों पति- पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि चौहान एक निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी में कर्मचारी था।

मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस को जांच में पता चला कि बीती रात को चौहान और उसकी प्रेमिका का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद चौहान ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया तथा दूसरे कमरे में आकर खुद फंदा लगा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद से ही युवती फरार है। पुलिस मामले में आत्महत्या और हत्या सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 

टॅग्स :नॉएडाक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो