लाइव न्यूज़ :

रुपयों को लेकर विवाद में हत्यारा बना शख्स, महिला के शव के किए टुकड़े; सूटकेस में भरकर फेंका

By अंजली चौहान | Updated: September 19, 2024 15:40 IST

Tamil Nadu Crime: आईटी कॉरिडोर के पास सूटकेस में फेंका महिला का कटा हुआ शव, एक गिरफ्तारचेन्नई में एक सूटकेस में एक महिला का शव मिला, जिसके बाद हत्या की जांच की गई।

Open in App

Tamil Nadu Crime: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के थोरईपक्कम इलाके में गुरुवार को एक महिला का कटा हुआ शव बरामद हुआ है। महिला के शव के टुकड़े कर उसे सूटकेस में भरकर फेंका गया था जिसके मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली वह फौरन पहुंची। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी।

शुरुआती जांच में ही पुलिस को संदेह है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है और उसके शव को ले जाने वाले सूटकेस को थोरईपक्कम में आईटी कॉरिडोर से सटे रिहायशी इलाके में फेंका गया है।

मामले के सिलसिले में शिवगंगा जिले के मणिकंदन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला की पहचान माधवरम की 32 वर्षीय दीपा उर्फ ​​वेल्लईअम्मल के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान, मणिकंदन ने पुलिस को बताया कि उसने पैसों को लेकर हुए विवाद में हथौड़े से उसकी हत्या कर दी। उसने यह भी बताया कि उसने उसके शरीर के अंग काटकर सूटकेस में डाल दिए। पुलिस ने बताया कि मणिकंदन एक दलाल के माध्यम से सेक्स वर्कर दीपा से मिला और वह बुधवार को थोरईपक्कम गई।

रिपोर्ट के अनुसार, दीपा के घर वापस न आने पर उसके भाई ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, जो बंद था। फिर उसने उसके मोबाइल फोन को ट्रैक किया और पाया कि उसे आखिरी बार थोरईपक्कम के पास देखा गया था। फिर वह अपनी बहन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गया और बुधवार रात को दीपा के लोकेशन के बारे में थोरईपक्कम पुलिस को सूचित किया।

सीसीटीवी वीडियो से पुलिस दस्ते को हत्यारे का पता लगाने में मदद मिली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम गिरफ्तार मणिकंदन से पूछताछ कर रहे हैं और उस दलाल का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिसने महिला दीपा को हमलावर से मिलवाया था।"

टॅग्स :चेन्नईचेन्नई पुलिसहत्यामहिलाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...