लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट का जज बताकर शख्स ने समयपुर थाने में धन उगाही की कोशिश की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2022 10:53 IST

पुलिस के अनुसार, नरेंद्र कुमार अग्रवाल नाम के शख्श ने खुद को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कथित तौर पर पेश किया और उसने थाने का निरीक्षण कर पैसे ऐंठने की भी कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्दे  पुलिस ने बताया कि खुद को जज बताने वाले शख्स का नाम नरेंद्र कुमार अग्रवाल है।समयपुर बादली थाने में निरीक्षण कर पैसे ऐंठने की कोशिश की।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली: बाहरी-उत्तर जिले के थाना समयपुर बादली के पुलिस ने एक फर्जी जज को गिरफ्तार किया है। समयपुर बादली पुलिस ने बताया कि शख्स खुद को दिल्ली उच्च न्यायालय का जज बताकर थाने अधिकारियों से पैसे ऐंठने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, नरेंद्र कुमार अग्रवाल नाम के शख्श ने खुद को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कथित तौर पर पेश किया और उसने थाने का निरीक्षण कर पैसे ऐंठने की भी कोशिश की। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि हाल ही में खुद को वित्त मंत्रालय का अधिकारी बताते हुए जाली सरकारी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने मेहताब आलम (33), सरताज खान (31), मोहम्मद जुनैद (29) और दीन मोहम्मद (27) की गिरफ्तारी के साथ लगभग 3,000 लोगों की ‘डेटा शीट’ का पता लगाने का भी दावा किया था, जो धोखाधड़ी के शिकार हो सकते थे। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी बीमा कंपनियों में काम कर चुके हैं।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी