लाइव न्यूज़ :

कैदियों की मृत्यु दर मामले में महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को पछाड़ा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 26, 2018 15:08 IST

देखा जाए तो उत्तर प्रदेश की महाराष्ट्र से लगभग दो गुनी जनसंख्या है। इसके बावजूद भी कैदियों की मृत्यु दर में महाराष्ट्र आगे निकल गया है।

Open in App

दिल्ली नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में कैदियों की मृत्यु दर मामले में जनसंख्या की दृष्टिकोण से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। इस शोध के सामने आने के बाद सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, अगर देखा जाए तो उत्तर प्रदेश की महाराष्ट्र से लगभग दो गुनी जनसंख्या है। इसके बावजूद भी कैदियों की मृत्यु दर में महाराष्ट्र आगे निकल गया है।

खबरों के मुताबिक, इस मामले पर सेंटर फॉर डेथ पेनल्टी के निदेशक अनूप सुरेंद्रनाथ ने का कहना है कि उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र से आबादी दोगुनी है। यह दिलचस्प है कि महाराष्ट्र ने यूपी को पीछे छोड़ दिया है।

आकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र में साल 2017 के अंत तक 67 कैदियों की मौत हुई है, जबकि उसके एक साल पहले 47 थी। वहीं, बीते साल उत्तर प्रदेश में 65 कैदियों की मौत हुई है। साथ ही साथ इस राज्य में कैदियों की मृत्यु दर में गिरावट आई है। इस प्रदेश में 2016 में 77 कैदियों की मौत हुई थी। 

अगर दोनों राज्यों की आबादी की बात करें तो  महाराष्ट्र की 11 करोड़ से अधिक है, जबकि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 20 करोड़ से अधिक है।

शोध करने के उद्देश्य को लेकर तीन प्रमुख शोधकर्ताओं और लेखकों में से एक पूर्णिमा राजेश्वर ने का कहना है कि मैंने जितना अनुभव किया है उसके अनुसार आधिकारिक दस्तावेजों में कई बार पूरा डाटा उपलब्ध नहीं होता है, जिसकी वजह से कैदियों की लिस्ट अपडेट नहीं होती है। इस वजह से इसके लिए सबसे मजबूत स्रोत समाचार होते हैं।  

टॅग्स :महाराष्ट्रउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण