लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए नाबालिग का किया अपहरण, फिर जबरन संबंध बनाने की कोशिश; विरोध करने पर किया मासूम का मर्डर

By अंजली चौहान | Updated: March 31, 2024 11:07 IST

नवी मुंबई में हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

Open in App

नवी मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से शर्मनाक घटना सामने आई जिसने इलाके में सनसनी मचा दी। पुलिस ने शनिवार को नवी मुंबई स्थित एक तालाब से 12 वर्षीय बच्चे का शव निकाला। मामले की जांच की तो चौकाने वाला सच सामने आया। पुलिस के मुताबिक, दो भाईयों ने बच्चे की हत्या अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का विरोध करने पर की और उसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने ठाकुरपाड़ा इलाके से लड़के का अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, जब लड़के ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी, जबकि उसके भाई ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की। लड़के का शव नवी मुंबई के तलोजा के पास एक गांव के तालाब में मिला।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 25 मार्च को खेलने के लिए घर से बाहर निकलने के बाद वह लापता हो गया, जिसके बाद शिल-दाइघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। 

पुलिस को जब शव मिला तो लड़के के हाथ बंधे हुए और सिर पर चोट निशान पाए गए। पुलिस ने जांच के आधार पर अपराध के लिए रमजान मोहम्मद कुद्दुस शेख (20) और उसके भाई आजाद मोहम्मद कुद्दुस शेख (30) पर कार्रवाई की।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि भाईयों में से एक रमजान ने लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन उसने विरोध किया और शोर मचा दिया। उसने उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया और कपड़े के टुकड़े से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके भाई ने शव को ठिकाने लगाने में उसकी मदद की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित का शव परिवार को सौंप दिया है। 

टॅग्स :Navi Mumbaiहत्याक्राइममुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...