17 साल के लड़के के घर पिता-भाई के संग पहुंची महिला, किया दावा- हो चुकी है हमारी शादी, ये है मेरी बच्ची का पिता

By पल्लवी कुमारी | Published: November 30, 2018 10:03 AM2018-11-30T10:03:20+5:302018-11-30T10:03:20+5:30

आरोपी महिला को पाक्सो ऐक्ट और बाल विवाह का केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि महिला ने ये भी दावा किया है कि इस संबंध से उनकी एक पॉंच महीने की बच्ची भी है। इसी बात को आधार बनाकर उसे जमानत की याचिका के लिए अर्जी डाली है।

Maharashtra Mumbai women marraige a 17 year old boy, arrested for sexual assault | 17 साल के लड़के के घर पिता-भाई के संग पहुंची महिला, किया दावा- हो चुकी है हमारी शादी, ये है मेरी बच्ची का पिता

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsआरोपी महिला का दावा है कि 8 नवम्बर 2017 को उनकी शादी हुई थी।पुलिस के मुताबिक लड़के की मां की शिकायत आधार पर केस दर्ज किया था।आरोपी महिला के खिलाफ पिछले साल दिसम्बर 2017 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

महाराष्ट्रमुंबई में एक 22 साल की महिला को 17 साल के लड़के के साथ शारीरिक शोषण करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। महिला की पॉक्सो ऐक्ट के तहत गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के बाद महिला ने दावा किया है कि वो दोनों रिलेशनशिप में थे और पिछले साल दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी की थी। 

इस संबंध से महिला की एक पॉंच साल की बच्ची 

महिला ने ये भी दावा किया है कि इस संबंध से एक पॉंच महीने की बच्ची भी है। इसी बात को आधार बनाकर उसे जमानत की याचिका के लिए अर्जी डाली है। कोर्ट ने पहले तो महिला को अपनी साल की बच्ची को जेल में ले जाने की इजाजत दे दी थी। लेकिन बाद में ऐसा नहीं हुआ। 

एफआईआर के तकरीबन एक साल बाद हुई गिरफ्तारी 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक महिला के खिलाफ पिछले साल दिसम्बर 2017 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद गिरफ्तारी नवम्बर(2018) में की गई है। महिला पर पाक्सो ऐक्ट के तहत आरोप है। इसके अलावा इसमें आईपीसी की धारा किडनैपिंग और आपराधिक मंशा, बाल विवाह ऐक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।  

महिला का दावा है कि 8 नवम्बर 2017 को उनकी शादी हुई थी। बता दें कि बाल विवाह के तहत हमारे देश में कानून है कि शादी के लिए लड़के की उम्र 21 और लड़की की उम्र 18 साल होनी चाहिए।

लड़के की मां ने महिला पर लुभाने का लगाया आरोप 

पुलिस के मुताबिक लड़के की मां की शिकायत आधार पर केस दर्ज किया था। लड़के की मां ने कहा था कि 23 नवम्बर 2017 को सुबह 10 बजे आरोपी महिला घर आई और कहा कि आपके बेटे से मेरी शादी हो चुकी है और मुझे अब इसी घर में रहना है। महिला के साथ उसके पैरंट्स और भाई भी घर आए थे। 

बेटे ने शादी से किया इनकार तो महिला ने दी जान देने की धमकी 

लड़के की मां ने यह भी दावा किया कि जब उसको मेरे बेटे ने शादी से इनकार किया तो उसने खुद को चोट पहुंचाई और जान देने की धमकी दी। आरोपी महिला ने लड़के के घरवालों को गालियां भी दी और वापस जान से इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया महिला की दो बार शादी और तलाक हो चुकी है। 

Web Title: Maharashtra Mumbai women marraige a 17 year old boy, arrested for sexual assault

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे