लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः पालघर में 5.6 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन और ठाणे में 50 लाख रुपये की आईएमएफएल की 800 पेटी जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2025 17:10 IST

पुलिस को महिला के नालासोपारा स्थित आवास से शुक्रवार को मादक पदार्थ के साथ-साथ उसे बनाने के उपकरण और कच्चा माल भी मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देगुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शाम को प्रगति नगर इलाके में महिला के घर पर छापा मारा।जब्त की गई नशीली सामग्री की कीमत 5.6 करोड़ रुपये आंकी गई है।जानकारी के आधार पर ठाणे शहर से लगभग नौ किलोमीटर दूर मुंब्रा क्षेत्र में एक टेंपो को रोका।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने नाइजीरिया की एक महिला के पास से 5.6 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (मादक पदार्थ) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को महिला के नालासोपारा स्थित आवास से शुक्रवार को मादक पदार्थ के साथ-साथ उसे बनाने के उपकरण और कच्चा माल भी मिला है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शाम को प्रगति नगर इलाके में महिला के घर पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला रिता फाटी कुरेबेवेई के घर पर छापेमारी के दौरान यह सामने आया कि महिला अपने घर में ही प्रतिबंधित मादक पदार्थ का निर्माण कर रही थी।

एक अधिकारी ने बताया, “घर में प्रवेश करने पर हमारी टीम को स्पष्ट प्रमाण मिले कि आवास का उपयोग मेफेड्रोन के लिए उत्पादन इकाई के रूप में किया जा रहा था। मौके से तैयार मेफेड्रोन, कच्चा माल और मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त कर लिए गए हैं।” उन्होंने बताया कि जब्त की गई नशीली सामग्री की कीमत 5.6 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रिता को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी हेनर्युचेना उवाक्वे फिलहाल फरार है। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी मादक पदार्थ के अवैध निर्माण और तस्करी के नेटवर्क में शामिल थे। अब पुलिस इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए इसके वितरण तंत्र की भी जांच कर रही है।

महाराष्ट्र: वाहन से शराब की 800 पेटी जब्त, चालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने एक वाहन में गोवा से तस्करी कर लाई जा रही 50 लाख रुपये की कीमत की भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की 800 पेटी जब्त की और चालक को गिरफ्तार कर लिया। ठाणे के राज्य आबकारी विभाग के अधीक्षक प्रवीण तांबे ने बताया कि एक दस्ते ने शुक्रवार शाम को एक खुफिया जानकारी के आधार पर ठाणे शहर से लगभग नौ किलोमीटर दूर मुंब्रा क्षेत्र में एक टेंपो को रोका।

उन्होंने बताया, "जब्त की गई आईएमएफएल गोवा में निर्मित थी। महाराष्ट्र में इसकी बिक्री प्रतिबंधित है।" उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये मूल्य की विभिन्न ब्रांड की शराब की 800 पेटी जब्त की गई। तांबे ने कहा कि शराब तस्करी गिरोह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

महाराष्ट्र: क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में महिला से 79 लाख रुपये की ठगी

महाराष्ट्र के ठाणे में 53 वर्षीय एक महिला को उसके फेसबुक 'दोस्त' ने पिछले साढ़े चार साल में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर कथित तौर पर 79 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई के खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जुबेर शमशाद खान के रूप में हुई है।

उसने कथित तौर पर फेसबुक के जरिए महिला से संपर्क साधा और उसे भारी मुनाफे का लालच देकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए उकसाया। महिला मुंबई के गोरेगांव इलाके की रहने वाली है। उन्होंने अक्टूबर 2020 से मार्च 2025 के बीच विभिन्न लेन-देन में कुल 78,82,684 रुपये का निवेश किया।

ठगी का खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपनी निवेश की गई राशि वापस लेने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया, "जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया।" पुलिस ने 15 मई को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeपालघरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?