लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः महिला का पीछा करने पर काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में तोड़ा दम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 30, 2018 18:42 IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गृह ऋण सलाहकार तुषार पुजारे जिले के मनपदा इलाके में 42 वर्षीय एक महिला का कथित रुप से पीछा कर रहा था और वह उसके घर भी गया था एवं उसके पति को अपनी दीवानगी के बारे में बताया था।

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित रूप से एक महिला का पीछा करने पर जननांग काट दिए जाने से घायल व्यक्ति ने मुंबई के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना में पीछा करने का आरोप लगाने वाली महिला समेत तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गृह ऋण सलाहकार तुषार पुजारे जिले के मनपदा इलाके में 42 वर्षीय एक महिला का कथित रुप से पीछा कर रहा था और वह उसके घर भी गया था एवं उसके पति को अपनी दीवानगी के बारे में बताया था।

पुजारे के भाई ने पुलिस से शिकायत की है कि इस घटना से 15 दिन पहले महिला ने उसे अपनी हरकतों से बाज नहीं आने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी थी। अधिकारी के अनुसार 25 दिसंबर को इस महिला और दो अन्य व्यक्तियों ने पुजारे को गृह ऋण के बहाने डोम्बिवली बुलाया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पुजारे पर वहां हमला किया गया। महिला ने चाकू से उसका जननांग काट डाला। इसके बाद महिला ने उसे समीप के अस्पताल पहुंचाया और फिर वहां से फरार हो गयी।’’ अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरु की और महिला समेत तीन व्यक्तियों पर अपनी जांच केंद्रित की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को करीब 11 बजे रात को पुजारे ने मुंबई के बैकुला के जे जे अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमने तीनों आरोपियों का हत्या का आरोप लगाया है।’’

पुलिस ने महिला की पहचान नहीं बतायी है। उसने बाकी दो आरोपियों की पहचान तेजस म्हात्रे और पात्रिक केनिया के रुप में की है।

टॅग्स :हत्याकांडमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो