पुलिस का अमानवीय चेहरा, 60 वर्षीय किसान की पीटपीट कर हत्या 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 15, 2018 08:57 AM2018-03-15T08:57:21+5:302018-03-15T08:59:10+5:30

घटना महाराष्ट्र के लातूर की है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन फिर से एक बार कठघरे में है।

Maharashtra Latur Farmer Dies After Being Allegedly Assaulted By Police | पुलिस का अमानवीय चेहरा, 60 वर्षीय किसान की पीटपीट कर हत्या 

पुलिस का अमानवीय चेहरा, 60 वर्षीय किसान की पीटपीट कर हत्या 

मुंबई, 15 मार्च; महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक हेड कांस्टेबल ने 60 वर्षीय एक किसान की कथित तौर पर पिटाई कर दी जिसके कारण उसकी मौत हो गयी है। पुलिस के मुताबिक 12 मार्च को हेड कांस्टेबल नामदेव कोली ने राज्य परिवहन बस डिपो में जिले के निलांगा तहसील के चिचोंडी गांव के निवासी पांडुरंग मार्तंड की कथित तौर पर पिटाई कर दी। 

पुलिस ने किसान पांडुरंग मार्तंड की अस्पताल जाने के बाद ही उसकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन फिर से एक बार कठघरे में है। पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल नामदेव कोली ने किसान मार्तंड पर लात और घूंसों से हमला किया था। जिसके कारण वह घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित घर गया और उसका इलाज किया गया। अधिकारी ने बताया कि किसान की किस कारण से पिटाई की गयी इसका अभी पता नहीं चल सका है।

यहां से करीब 500 किलोमीर दूर जिले में पुलिस के समक्ष दर्ज करायी गयी एक शिकायत में पीड़ित के बेटे राम मार्तंड(30) ने बताया कि12 मार्च को उनका देहांत हो गया।

Web Title: Maharashtra Latur Farmer Dies After Being Allegedly Assaulted By Police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई