महाराष्ट्र: महिला मजदूर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने फेंका खौलता पानी, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 3, 2020 02:09 PM2020-02-03T14:09:10+5:302020-02-03T14:09:10+5:30

पुलिस ने बताया कि सूरज और उसकी लिव-इन पार्टनर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के केडिया गांव के निवासी हैं और यहां एक झोपड़ी में रहते हुए मनकापुर क्षेत्र में एक निर्माण स्थल पर मजदूरी करते हैं।

Maharashtra: Her live-in partner threw gushing water at the woman laborer, case registered | महाराष्ट्र: महिला मजदूर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने फेंका खौलता पानी, मामला दर्ज

महिला पर फेंका गर्म पानी

Highlightsआरोपी को महिला के बेवफा होने का शक हुआ और इसे लेकर दोनों के बीच गुरुवार को झगड़ा हुआ।महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

महाराष्ट्र में यहां 30 वर्षीय एक महिला मजदूर पर उसके ‘लिव-इन पार्टनर’ ने खौलता हुआ पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। नगर पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान सूरज प्रभुदयाल यादव (50) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि सूरज और उसकी लिव-इन पार्टनर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के केडिया गांव के निवासी हैं और यहां एक झोपड़ी में रहते हुए मनकापुर क्षेत्र में एक निर्माण स्थल पर मजदूरी करते हैं।

आरोपी को महिला के बेवफा होने का शक हुआ और इसे लेकर दोनों के बीच गुरुवार को झगड़ा हुआ, जिसके बाद सूरज ने महिला पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मनकापुर पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

 

Web Title: Maharashtra: Her live-in partner threw gushing water at the woman laborer, case registered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे