लाइव न्यूज़ :

Amravati: बुजुर्ग महिला पर काला जादू का शक, भीड़ ने की पिटाई; पेशाब पीने के लिए किया मजबूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2025 14:01 IST

Maharashtra: गांव वालों ने उसे पेशाब पीने और कुत्ते का मल खाने के लिए मजबूर किया और उसके बाद उसके गले में जूते की माला पहनाकर उसे घुमाया।

Open in App

Maharashtra: महाराष्ट्र में अमरावती जिले के एक गांव में काला जादू करने के संदेह में 77 वर्षीय एक वृद्ध महिला की कथित तौर पर पिटाई की गई, उसे जबरन पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया तथा लोहे की छड़ से दाग दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 30 दिसंबर को यह घटना होने के बाद इस महीने के शुरू में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी तथा बुजुर्ग महिला के बेटे और बहू ने कार्रवाई की मांग करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि यह बुजुर्ग महिला चिखलदारा तालुका के रेत्याखेड़ा गांव की रहने वाली हैं। अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 30 दिसंबर को जब महिला घर पर अकेली थीं तब उनके पड़ोसियों ने यह आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़ लिया कि वह काला जादू करती हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्रामीणों ने कथित रूप से महिला को लाठी से पीटा तथा उन्हें थप्पड़-घूसे मारे एवं उनके हाथ-पैर पर लोह की छड़ से दाग भी दिया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला को पेशाब पीने एवं कुत्ते का मल खाने के लिए मजबूर किया गया। उसके बाद गले में जूते-चप्पल की माला डालकर उन्हें घूमाया गया। काम के सिलसिले में अन्यत्र गये महिला के बेटे और बहु को पांच जनवरी को इस घटना की जानकारी मिली और उन्होंने फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। अमरावती के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह घटना गंभीर है और उन्होंने शुक्रवार को शिकायतकर्ताओं से बात की।

उन्होंने कहा कि रेत्याखेड़ा गांव जंगल के अंदरूनी क्षेत्र में है और घटना की पुष्टि के लिए एक पुलिस अधिकारी को भेजा गया है तथा तदनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बात की भी पुष्टि की जायेगी कि जिस थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी, क्या उस थाने ने इस घटना को छिपाने का प्रयत्न किया और यदि ऐसी कोई चूक/खामी मिली तो कार्रवाई की जायेगी।

टॅग्स :अमरावतीमहाराष्ट्रमहिलाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?