लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नागपुर में एम्प्रेस मॉल के सामने जंगल में मिले शव की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 10, 2020 10:48 IST

नागपुर में एम्प्रेस मॉल के सामने एक मजदूरों का शव मिला था. पुलिस ने अब इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है. ये शव 4 जून को मिला था. इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर में पिछले हफ्ते एक मॉल के सामने जंगल में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हैशव एक मजदूर का था, पुलिस के अनुसार मजदूर के दो साथियों ने ही उसकी हत्या की है

महाराष्ट्र के नागपुर में गांधी सागर मार्ग स्थित एम्प्रेस मॉल के सामने जंगल में मिले एक मजदूर के शव की गुत्थी सुलझ गई है. मिली जानकारी के अनुसार मामूली विवाद के चलते दो साथियों ने ही उसे पत्थर से कुचल कर मार डाला था. गणेशपेठ पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ ऋतिक छोटेलाल वर्मा (32) तथा मेहबूब शमशेर पठान (32) को गिरफ्तार किया है.

मृतक गोलू राजकुमार ठाकुर (45) रायपुर, छत्तीसगढ़ है. इसके साथ ही 10 दिनों में हत्या की 8 घटनाएं हो गई हैं. इस घटना का खुलासा 4 जून की सुबह हुआ. एम्प्रेल मॉल के सामने निर्जन परिसर में गोलू का शव मिला था. एक-दो दिन पहले हत्या किए जाने से शव की पहचान नहीं हो रही थी.

पोस्टमार्टम में सिर पर चोट होने से मृत्यु होने का पता चला. इसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की. शव की पहचान होते ही पुलिस गोलू के मित्रों की खोज में जुट गई. एक मित्र हाथ लग गया. उसने आरोपियों के गोलू के साथ रहने का बताया.

इसके आधार पर मंगलवार शाम आरोपियों को हिरासत में लिया गया. आरंभ में वह हत्या करने से इनकार करने लगे. पुलिस के सख्ती बरतने पर उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया. दोनों गोलू के साथ इतवारी के तीन नल चौक स्थित मजदूरों के ठिये पर साथ काम करते थे. लॉकडाउन की वजह से काम नहीं मिल रहे थे. इस वजह से तंगी के शिकार थे. मुफ्त में मिलने वाले भोजन से गुजारा कर रहे थे.

टॅग्स :हत्याकांडमहाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो