बेटी का आरोप- पिता ने कई बार किया बलात्कार, मदद के नाम पर पत्रकार ने भी की घिनौनी करतूत

By भाषा | Published: December 13, 2019 08:37 AM2019-12-13T08:37:57+5:302019-12-13T08:37:57+5:30

किशोरी ने कहा उसने अपनी मां और दो संबंधियों को आपबीती सुनाई, लेकिन उन्होंने उसे मुंह बंद रखने और परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं करने के लिये कहा। उसने दावा किया कि एक स्थानीय पत्रकार ने मदद के बहाने उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की।

Maharashtra: Daughter allegedly raped by father, journalist tried to assault her sexually | बेटी का आरोप- पिता ने कई बार किया बलात्कार, मदद के नाम पर पत्रकार ने भी की घिनौनी करतूत

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र के जालना जिले में एक व्यक्ति को कथित रूप से अपनी 16 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। किशोरी का आरोप है कि उसके पिता ने कई बार उसका बलात्कार किया।

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक व्यक्ति को कथित रूप से अपनी 16 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। किशोरी का आरोप है कि उसके पिता ने कई बार उसका बलात्कार किया। उसने न्याय की मांग करते हुए मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन भी किया।

किशोरी ने कहा उसने अपनी मां और दो संबंधियों को आपबीती सुनाई, लेकिन उन्होंने उसे मुंह बंद रखने और परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं करने के लिये कहा। उसने दावा किया कि एक स्थानीय पत्रकार ने मदद के बहाने उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की।

जालना के पुलिस अधीक्षक एस चैतन्य ने कहा कि किशोरी ने छह महीने पहले जिला पुलिस से संपर्क किया था, जिसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया गया था।

पुलिस का कहना है कि उस समय उसने अपने पिता के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया था। इसके बाद समिति ने उसे उसके मामा को सौंप दिया।

नौ दिसंबर को वह परतूर स्थित अपने मामा का घर छोड़ मुंबई पहुंच गई और आजाद मैदान में प्रदर्शन करने लगी।

एक महिला उसे नजदीकी आजाद मैदान थाने ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर परतूर पुलिस थाने भेज दिया।

चैतन्य ने कहा, "हमने शिकायत के आधार पर उसके पिता और पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।" 

Web Title: Maharashtra: Daughter allegedly raped by father, journalist tried to assault her sexually

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे