नर्स और मरीज से छेड़छाड़ करने वाले दो डॉक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अभिषेक पारीक | Published: July 11, 2021 05:29 PM2021-07-11T17:29:46+5:302021-07-11T17:31:42+5:30

महाराष्ट्र के मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में तुलिंज और नवघर में एक नर्स और एक मरीज से छेड़छाड़ के आरोप में दो चिकित्सकों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गई।

Maharashtra Case registered against two doctors who molested nurse and patient, one arrested | नर्स और मरीज से छेड़छाड़ करने वाले दो डॉक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsदो चिकित्सकों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। चिकित्सकों पर नर्स और एक मरीज के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने 50 वर्षीय एक डॉक्टर को गिरफ्तार भी किया है। 

कोविड-19 महामारी के दौरान डॉक्टर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को बचाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा दी। बहुत से लोगों के लिए चिकित्सक भगवान से कम नहीं हैं। हालांकि ऐसे दौर में कुछ चिकित्सक ऐसे काम कर जाते हैं, जिससे की शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो जाती है। 

महाराष्ट्र के मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में तुलिंज और नवघर में एक नर्स और एक मरीज से छेड़छाड़ के आरोप में दो चिकित्सकों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एक अधिकारी ने बताया कि तुलिंज में, एक डॉक्टर ने अपने अस्पताल की 19 वर्षीय नर्स को गलत ढंग से कथित तौर पर छुआ और उसे इस घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की भी धमकी दी। जिसके बाद मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। हालांकि, डॉक्टर को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

अन्य अधिकारी ने बताया कि नवघर इलाके में हुई दूसरी घटना में, 50 वर्षीय एक डॉक्टर ने इलाज के दौरान एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का शील भंग करने और आपराधिक धमकी से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। 
 

Web Title: Maharashtra Case registered against two doctors who molested nurse and patient, one arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे