लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: दिनदहाड़े युवती की गोली मार कर हत्या; दो साल से आरोपी कर रहा था पीछा, गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: April 27, 2023 11:19 IST

मध्य प्रदेश के धार में दिनदहाड़े एक युवती की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में एक तरफा प्यार में युवक ने युवती की हत्या कीदो साल से आरोपी युवती का कर रहा था पीछा पुलिस ने आरोपी 22 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश के धार शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े एक युवती की युवक ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जब धार शहर के रिहायशी इलाके में सुबह के समय हत्या की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोपी युवक पिछले दो सालों से युवती का पीछा कर रहा था। दो साल से आरोपी युवती का उत्पीड़न कर रहा था और उससे जबरन शादी के लिए प्रताड़ित कर रहा था।

बताया जा रहा है कि युवक की पहचान दीपक राठौर के रूप में हुई है। 22 वर्षीय युवक पूजा नाम की युवती के पीछे पड़ा था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन युवती बार-बार उसके प्रस्ताव को ठुकरा रही थी। इसी कारण बुधवार को युवक ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया।

जानकारी के अनुसार, पूजा एक रेस्तरां में काम करती थी और धार के पड़ोस में ब्रह्मकुंड में अपनी माँ और दो बहनों के साथ रहती थी। 

बुधवार को जिस दौरान घटना हुई, उस समय युवती काम पर जा रही थी तभी आरोपी उसके सामने आ गया और उसने युवती को गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर ही पीड़िता की मौत हो गई और शख्स वहां से फरार हो गया।  

परिवार को आरोपी ने दी थी धमकी 

गौरतलब है कि घटना को अंजाम देने से पहले कई बार आरोपी ने पूजा का पीछा किया उससे शादी की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सका। पुलिस के मुताबिक, युवती और उसके परिजनों ने शख्स के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था।

उसके खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई थी। वह पीड़िता के परिवार और दोस्तों को धमकाता था। 

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने आरोपी दीपक राठौर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके ब्रह्मकुंड स्थित घर पर दबिश दी।

हालांकि, दीपक ने गिरफ्तारी का विरोध किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी और दीपक दोनों घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दीपक को पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी के घर को भी ध्वस्त कर दिया जिसे सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण बताया था। वहीं, युवती की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश हैं और वह आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :Madhya Pradeshहत्याक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?