लाइव न्यूज़ :

शादीशुदा महिला से 6 दिनों तक बंधक बनाकर रेप, पत‍ि के नाम को सिगरेट से दाग कर मिटाया, हाथ-पैर बंधे बेहोश मिली पीड़िता

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 4, 2019 16:28 IST

महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 25 सितंबर 2019 को दर्ज कराई थी। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट करवाया और रेप की धाराओं में केस रजिस्टर किया। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का कहना है कि जब वह जुलवानिया से राजपुर परीक्षा देने जा रही थी, तो उसी वक्त बस में सवार एक लड़के ने उसे धमकाया। महिला को किडनैप कर राजस्थान और गुजरात ले जाकर रेप किया गया।

मध्य प्रदेश में बड़वानी जिले के राजपुर में एक अक्टूबर 2019 की सुबह नरावला में एक महिला बेहोश मिली। जिसके हाथ-पैर दोनों बंधे हुए थे। महिला के बार में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ छह दिनों तक किडनैप कर रेप किया गया है। इतना ही नहीं उसको सिगरेट से जलाया भी गया है। केस एमपी के जुलवानिया थाना पुलिस में दर्ज हुआ है। 

आजतक की वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक महिला शादीशुदा है। महिला का कहना है कि जब वह जुलवानिया से राजपुर परीक्षा देने जा रही थी, तो उसी वक्त बस में सवार एक लड़के ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और जबरन उसे अपने साथ ले गए। महिला को किडनैप कर राजस्थान और गुजरात ले जाकर रेप किया गया। इतना ही नहीं महिला के हाथ पर लिखे पति के नाम ( गोदना) को सिगरेट से दाग कर मिटाया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। 

पति ने पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट 25 सितंबर 2019 को दर्ज कराई थी। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट करवाया और रेप की धाराओं में केस रजिस्टर किया। 

पीड़िता का कहना है, जैसे ही वह बस में बैठी, उसके पास एक लड़का आया और बोला वह उसके भाई, बाप और पति सबको जानता है, अगर वह उसके साथ नहीं चली तो वह उन सबको मार देगा।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई