लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: जादू-टोना के संदेह में युवक ने मामा का सिर काटा, कटा सिर और कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा

By भाषा | Updated: May 14, 2022 13:50 IST

जमोड़ी थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि आरोपी लाल बहादुर गौड़ शुक्रवार को अपने मामा मकसूदन गौड़ के घर गया और जादू टोना की बात पर दोनों में कहासुनी हो गई जिसके बाद युवक ने कुल्हाड़ी से मामा पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना सीधी जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर जमोड़ी थाना क्षेत्र के कारीमाटी गांव की है।युवक को संदेह था कि उसका मामा उस पर जादू टोना करता है।पुलिस ने कहा कि हमला इतना तीव्र था कि मकसूदन का सिर धड़ से अलग हो गया।

सीधी (मप्र): मध्य प्रदेश के सीधी जिले में काले जादू के संदेह में एक युवक ने अपने 60 वर्षीय मामा का कथित तौर पर सिट काट दिया और फिर कटा हुआ सिर तथा कुल्हाड़ी हाथ में लेकर पुलिस थाने की ओर चल दिया, लेकिन पुलिस ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर जमोड़ी थाना क्षेत्र के कारीमाटी गांव में हुई। आरोपी युवक (26) को संदेह था कि उसका मामा उस पर जादू टोना कर उसके और परिवार के लिए समस्या पैदा कर रहा है।

जमोड़ी थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि आरोपी लाल बहादुर गौड़ शुक्रवार को अपने मामा मकसूदन गौड़ के घर गया और जादू टोना की बात पर दोनों में कहासुनी हो गई जिसके बाद युवक ने कुल्हाड़ी से मामा पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमला इतना तीव्र था कि मकसूदन का सिर धड़ से अलग हो गया।’’

मिश्रा ने बताया कि हत्या के बाद युवक हाथ में कटा सिर और कुल्हाड़ी लेकर थाने की ओर चल दिया लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे बीच रास्ते में ही पकड़ लिया।

अधिकारी ने आरोपी के हवाले से कहा कि उसके मामा जादू टोने के जरिए उसके लिए परेशानी पैदा कर रहे थे और उसने कई दफा उससे ऐसा नहीं करने के लिए कहा था लेकिन उसका मामा मानने के लिए तैयार नहीं था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब वह अपने मामा के घर पहुंचा तो दोनों में इस बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद युवक ने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। मिश्रा ने कहा कि युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :Madhya Pradeshsidhi-acक्राइमहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?