लाइव न्यूज़ :

युवक का लिंग काटने की झूठी सूचना वाट्सएप पर कर दी वायरल, ग्रुप एडमिन समेत तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2018 02:44 IST

वाट्सएप पर झूठी व भ्रामक मैसेज वायरल करने के मामले में ‘इविल ऑफ उर्जान्चल’ नामक ग्रुप के एडमिन सुरेन्द्र द्विवेदी एवं दो अन्य सदस्यों गुलाम रजा एवं राजेश द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

सिंगरौली (मध्यप्रदेश), तीन अगस्तः मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में वाट्सएप पर किसी युवक के लिंग काटने की झूठी एवं भ्रामक जानकारी वायरल करने के आरोप में वाट्सएप ग्रुप के एडमिन सहित तीन लोगों को आज गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वाट्सएप पर झूठी व भ्रामक मैसेज वायरल करने के मामले में ‘इविल ऑफ उर्जान्चल’ नामक ग्रुप के एडमिन सुरेन्द्र द्विवेदी एवं दो अन्य सदस्यों गुलाम रजा एवं राजेश द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र ने 30 जुलाई को अपने ग्रुप में इस मैसेज को पोस्ट किया था और अन्य दो सदस्यों ने इसे वायरल किया। त्रिपाठी ने बताया कि वायरल हुआ यह मैसेज झूठा था। इसमें गिरफ्तार किये गये इन आरोपियों ने सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुटार में किसी युवक के लिंग काटने की झूठी व भ्रामक जानकारी दी थी।

हालांकि, ऐसी कोई घटना इस गांव में नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस तीनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आप भी अगर किसी व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य या  फिर ग्रुप एडमिन हैं तो आपको सावधान हो जाएं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मध्य प्रदेशव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह