मध्य प्रदेश: 14 महीने की नन्ही मासूम के साथ हैवानियत, दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: July 17, 2018 06:23 AM2018-07-17T06:23:41+5:302018-07-17T06:30:30+5:30

जिले के ताजपुरा गांव में आदिवासी समुदाय की 14 महीने की एक बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Madhya Pradesh: vidisha 14-month-old innocent girl with harassment, rape accused arrested | मध्य प्रदेश: 14 महीने की नन्ही मासूम के साथ हैवानियत, दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: 14 महीने की नन्ही मासूम के साथ हैवानियत, दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विदिशा, 17 जुलाई। जिले के ताजपुरा गांव में आदिवासी समुदाय की 14 महीने की एक बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गजराज भील के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने बताया कि यह घटना कल उस समय हुई जब आरोपी ताजपुरा गांव के लातेरी तहसील में स्थित पीड़िता के घर गया और उसके साथ खेलने के बहाने उसे अपने घर ले आया।

अधिकारी ने बताया , “ इसके बाद आरोपी का 13 वर्षीय बेटा बच्ची के घर यह कहते हुए आया कि बच्ची उसके घर में कंटीले तार पर गिर गई थी और उसे चोटें आई हैं। ” 

बच्ची के निजी अंग पर जख्म देखकर उसकी मां उसे अस्पताल ले गई , जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की बात कही। 

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है

Web Title: Madhya Pradesh: vidisha 14-month-old innocent girl with harassment, rape accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे