लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: स्कूली बच्चों पर गिरी आसमानी बिजली, 8 गंभीर रूप से झुलसे

By नईम क़ुरैशी | Updated: July 12, 2022 19:17 IST

मध्य प्रदेश के शाजापुर में मंगलवार की शाम में लगभग 4 बजे आगर मालवा ज़िले के सोयत थाना में आने वाले छोटी सोयतखुर्द गांव के 8 स्कूली बच्चों पर आसमानी बिजली गिर गई। यह हादसा तब हुआ जब बच्चे स्कूल से लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के शाजापुर में आकाशीय बिजली गिरने के करीब 8 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गयेसभी बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे थे, तभी रास्ते में आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयेप्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चों को इलाज के लिए झालावाड़ रेफर कर दिया गया है

शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर में मंगलवार की शाम में आकाशीय बिजली गिरने के करीब 8 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये। जानकारी के मुताबिक शाम में लगभग 4 बजे आगर मालवा ज़िले के सोयत थाना में आने वाले गांव छोटी सोयतखुर्द के स्कूली बच्चों पर आसमानी बिजली गिर गई।

इस हादसे में 8 छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे स्कूल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए बच्चे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी आसमानी बिजली गिरी और वहां मौजूद सभी छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से झुलस गए।

सूचना के मुताबिक कथिततौर पर घायल 8 बच्चों में से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी जिला प्रशासन ने इस घटना में मरने वाले बच्चों की पुष्टि नहीं की है। घायलों को उपचार के लिए राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया है।

मामले में सोयत थाना प्रभारी रंजीत सिंगार ने बताया कि यह सच है कि आसमानी बिजली की चपेट में आने से कुछ स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजस्थान के झालावाड़ भेजा गया है। थाना प्रभारी सिंगार के मुताबिक कुल 8 बच्चे आसमानी बिजली की चपेट में आये हैं।

सूचना मिलने के बाद फौरन पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बच्चों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया। घायल बच्चों के परिजन उनके साथ हैं और अब झालावाड़ के अस्पताल में उनका बेहतर इलाज हो रहा है।

टॅग्स :ShajapurMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारतMP हाईकोर्ट पीठ ने शाजापुर कलेक्टर को लगाई फटकार, हलफनामा देने का आदेश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी