लाइव न्यूज़ :

जबलपुरः साले ने जीजा की गर्दन काटी, बहन ने की आत्महत्या, हाथ में कटी गर्दन लेकर थाने पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2021 20:09 IST

घटना जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत की है. यहां गुरुवार सुबह में सभी पुलिसकर्मी सामान्य कामकाज कर रहे थे कि इसी दौरान एक युवक हाथ में कटी गर्दन लेकर थाने पहुंच गया.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी युवक ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने बृजेश नाम के युवक की हत्या कर दी है.धड़ रामनगरा इलाके के एक खेत में पड़ा हुआ है. पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को हिरासत में लिया और मौका ए वारदात पर पहुंच गई, जहां बृजेश का धड़ पड़ा हुआ था.

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक साले ने अपने ही जीजा को मौत के घाट उतार दिया.

इस घटना की जानकारी लगते ही उसकी बहन ने भी मौत को गले लगा लिया. यह पूरा मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है. दरअसल, यह घटना जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत की है. यहां गुरुवार सुबह में सभी पुलिसकर्मी सामान्य कामकाज कर रहे थे कि इसी दौरान एक युवक हाथ में कटी गर्दन लेकर थाने पहुंच गया.

यह दृश्य जिसने देखा उसके होश उड़ गए. आरोपी युवक ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने बृजेश नाम के युवक की हत्या कर दी है और उसका धड़ रामनगरा इलाके के एक खेत में पड़ा हुआ है. पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को हिरासत में लिया और मौका ए वारदात पर पहुंच गई, जहां बृजेश का धड़ पड़ा हुआ था.

बृजेश का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था उसके गर्दन के साथ-साथ हाथ भी कुल्हाड़ी से काट दिए गए थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी धीरज शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, धीरज और बृजेश आपस में दोस्त थे और शराब का कारोबार करते थे लेकिन कुछ महीनों पहले बृजेश बर्मन ने धीरज की बहन पूजा के साथ भाग कर शादी कर ली.

बताया जा रहा है कि इसी वजह से धीरज बृजेश से बदला लेने की फिराक में घूम रहा था. पुलिस के अनुसार शादी करने के तकरीबन 3 महीने के बाद पूजा और बृजेश घर लौटे थे इस दौरान मौका पाकर धीरज ने अपने जीजा को ही मौत के घाट उतार दिया, लेकिन यह वारदात यहीं खत्म नहीं हुई घटना की जानकारी लगते ही मृतक की पत्नी पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आशंका जताई जा रही है की पूजा की मौत भी संदिग्ध है. पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है.

बेटे ने चाकू से गोदकर पिता को मार डाला

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने शुक्रवार को चाकू गोदकर अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी. इस दौरान पिता को बचाने में आरोपी की मां, भाई और बेटी घायल हो गई है.

हमीरपुर के एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिवांर थाना क्षेत्र के महेरा गांव के मजरा राका के डेरा में शुक्रवार को डालचंद्र ने चाकू से गोदकर अपने बुजुर्ग पिता जागेश्वर की हत्या कर दी. आरोपी डालचंद्र मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. एसपी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और डालचंद्र को हिरासत में लेकर घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजबलपुरमध्य प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप