लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भदौरिया समूह के इंदौर, ग्वालियर, भिंड स्थित 15 ठिकानों पर आयकर के छापे

By भाषा | Updated: March 23, 2018 12:33 IST

आयकर विभाग के छापों के दौरान कारोबारी समूह और उसके सहयोगियों के दस्तावेज और अन्य सामग्रियां जब्त की गयी हैं।

Open in App

इंदौर, 23 मार्च। आयकर विभाग ने बड़ी कर चोरी के संदेह में आज विभिन्न कारोबार से जुड़े एक समूह के तीन शहरों में फैले ठिकानों पर छापेमारी की। आयकर ​विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि महकमे के जांच दस्ते ने इंदौर स्थित भदौरिया समूह के करीब 15 ठिकानों पर छापे मारे।

ये ठिकाने मध्य प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर और भिंड में हैं। आयकर विभाग के करीब 100 अधिकारियों के दल ने इन ठिकानों पर छापों की मुहिम को अंजाम दिया। अधिकारी ने विशिष्ट जानकारी दिये बगैर बताया कि आयकर विभाग के छापों के दौरान कारोबारी समूह और उसके सहयोगियों के दस्तावेज और अन्य सामग्रियां जब्त की गयी हैं।

इनकी बारीक जांच के बाद ही कर चोरी का वास्तविक आंकड़ा स्पष्ट हो सकेगा। भदौरिया समूह से जुड़े लोग होटल, मेडिकल कॉलेज और उच्च शिक्षा संस्थान चलाते हैं। इसके अलावा समूह के अलग-अलग कारोबार भी हैं, जो आयकर विभाग की जांच के घेरे में हैं।

आयकर छापों के बाद भदौरिया समूह से संपर्क की कोशिश की गयी। लेकिन इस बारे में अभी तक समूह की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशआयकर विभागइंदौरग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO