लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण में अख़बार पर तीस हजार का इनाम घोषित, जानिए पूरा मामला

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 14, 2020 06:13 IST

पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराध क्रमांक 372/20 धारा 376(2)N, 366(A), 120B IPC एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी अख़बार मालिक प्यारे मिया उर्फ बब्बा की गिरफ्तारी/सूचना हेतु एडीजी भोपाल जोन, भोपाल  उपेन्द्र जैन द्वारा 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार तड़के 3 बजे 5 लड़कियां नशे की हालत में मिलीं थीं।डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि मामले में एक समाचार पत्र के मालिक प्यारे मियां (68 साल)और उसकी निजी सचिव स्वीटी (21 साल) पर केस दर्ज किया है। मामले में स्वीटी को गिरफ्तार  की की जा चुकी है। भोपाल पुलिस  के अनुसार  रविवार को सुबह गश्त के दौरान पांचों नाबालिग लड़कियां नशे की हालत में मिलीं थीं।

भोपालः नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण के मामले में भोपाल पुलिस ने एक अख़बार मालिक के खिलाफ  तीस हजार का इनामी घोषित किया है। 

गौरतलब है कि बीते रविवार की अल सुबह 5 नाबालिग लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था। जब लड़कियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने एक बर्थडे पार्टी में अख़बार मालिक के द्वारा दैहिक शोषण के मामले की जानकारी दी।

इसके बाद अख़बार मालिक और उनकी निज सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज  कर,  कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। इसी को लेकर अख़बार मालिक की निज सचिव स्वीटी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अख़बार मालिक की पुलिस द्वारा तलाश कर रही जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराध क्रमांक 372/20 धारा 376(2)N, 366(A), 120B IPC एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी अख़बार मालिक प्यारे मिया उर्फ बब्बा की गिरफ्तारी/सूचना हेतु एडीजी भोपाल जोन, भोपाल  उपेन्द्र जैन द्वारा 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार तड़के 3 बजे 5 लड़कियां नशे की हालत में मिलीं थीं। पूछताछ में उन्होंने बर्थडे पार्टी में यौन शोषण किए जाने का खुलासा किया।

यह सभी लड़कियां 14 से 17 साल के बीच की हैं। डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि मामले में एक समाचार पत्र के मालिक प्यारे मियां (68 साल)और उसकी निजी सचिव स्वीटी (21 साल) पर केस दर्ज किया है। मामले में स्वीटी को गिरफ्तार  की की जा चुकी है। भोपाल पुलिस  के अनुसार  रविवार को सुबह गश्त के दौरान पांचों नाबालिग लड़कियां नशे की हालत में मिलीं थीं।

पुलिस ने बाहर घूमने का कारण पूछा। जब देखा कि यह बात करने की स्थिति में नहीं हैं तो चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शाहपुरा में विष्णु हाईट्स में एक फ्लैट में पार्टी से आ रही हैं। उन्हें जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए भेजा गया था। एक लड़कीने आरोप लगाया कि प्यारे मियां ने उसके साथ ज्यादती भी की है।प्यारे मियां और स्वीटी उनसे यह सब करवाते थे। आरोप है कि  आरोपी प्यारे मियां, नाबालिगाें के यौन शोषण के बाद बालिग होने पर शादी करा देता था। इस मामले में कई और रसूखदारों के नाम सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो