लाइव न्यूज़ :

चरित्र पर शक, पति ने पत्नी के बाएं हाथ का पंजा और पैर का एक हिस्सा धारदार हथियार से काट डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2021 21:15 IST

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अनिल त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 26 वर्षीय पत्नी संगीता इन्दौर में एक निजी कंपनी में काम करती है।एक महीने या 15 दिन में अपने घर भोपाल आती थी।

भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए धारदार हथियार से उसके एक हाथ का पंजा और एक पैर का एक हिस्सा काट दिया।

पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अनिल त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात की है। विश्वकर्मा नगर में सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद का मूल निवासी प्रीतम राजपूत अपने सात वर्षीय बेटे के साथ किराये के मकान में रहता है तथा उसकी 26 वर्षीय पत्नी संगीता इन्दौर में एक निजी कंपनी में काम करती है और एक महीने या 15 दिन में अपने घर भोपाल आती थी।

प्रीतम उसे प्रति सप्ताह भोपाल आने का दबाव डालता था और इसे लेकर उसके चरित्र पर संदेह करता था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी संगीता भोपाल आई हुई थी। रात करीब 11.30 बजे मां-बेटा घर में सो रहे थे, तभी प्रीतम नशे में घर पहुंचा और फरसे से संगीता के बाएं हाथ का पंजा और बांए पैर का एक हिस्सा काट दिया। इसके बाद उसने दूसरे पैर पर भी वार किया।

इस हमले से महिला और बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो प्रीतम बाहर निकलकर फरसा लहराने लगा। सीएसपी ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो प्रीतम ने पुलिसकर्मियों पर भी हमले का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने घर के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी महिला को उसके कटे अंगों के साथ सरकारी हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया । देर रात अस्पताल में संगीता का ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रीतम को भादवि 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?