लाइव न्यूज़ :

इंदौरः कुत्ते के ज्यादा भौंकने पर आग-बबूला, गोली मारकर हत्या, किसान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 28, 2020 16:29 IST

बाणगंगा पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि पशुहितैषी संस्था "पीपुल फॉर एनिमल्स" की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर टिगरिया बादशाह इलाके के किसान पंकज शुक्ला उर्फ गब्बर (45) को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देघर के पास भौंक रहे बेसहारा कुत्ते की 12 बोर की अपनी लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी।पूछताछ में आरोपी ने हमें बताया कि कुत्ता उसके घर के पास बहुत ज्यादा भौंकता था और कुछ लोगों को काट भी चुका था।पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय दंड विधान की संबद्ध धाराओं के तहत शुक्ला के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

इंदौरः मध्य प्रदेश के बेसहारा कुत्ते के ज्यादा भौंकने पर आग-बबूला होते हुए उसकी गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को यहां 45 वर्षीय एक किसान को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बाणगंगा पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि पशुहितैषी संस्था "पीपुल फॉर एनिमल्स" की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर टिगरिया बादशाह इलाके के किसान पंकज शुक्ला उर्फ गब्बर (45) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि शुक्ला ने शनिवार रात उसके घर के पास भौंक रहे बेसहारा कुत्ते की 12 बोर की अपनी लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोनी ने बताया, "पूछताछ में आरोपी ने हमें बताया कि कुत्ता उसके घर के पास बहुत ज्यादा भौंकता था और कुछ लोगों को काट भी चुका था। लेकिन वह ऐसे एक भी व्यक्ति का नाम नहीं बता सका जिसे इस कुत्ते ने काटा था।" थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय दंड विधान की संबद्ध धाराओं के तहत शुक्ला के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल बंदूक के साथ उन दो कारतूसों के खोखे भी जब्त किए गए हैं जो उसने कुत्ते पर दागे थे। सोनी ने बताया कि शुक्ला के बंदूक का लाइसेंस जब्त कर लिया गया है और इसे निरस्त करने के लिये जिला प्रशासन को पत्र लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुत्ते के शव पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह