भोपाल, 23 फरवरी: मध्य प्रदेश के जिले अनूपपुर में एक ऐसी घटना घटी है, जिससे पूरा इलाका दहल गया है। यहां एक 11वीं कक्षा की एक छात्रा की सरेआम धारदार तलवार से काटकर हत्या कर दी गई है। छात्रा उसक वक्त प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रही थी, तब यह हादसा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक अनूपपुर के कोतमा नगर इलाके में 11वीं की एक छात्रा स्कूल में परीक्षा देने के बाद ब्रेक टाइम में बाहर निकली थी। उसी वक्त एक शख्स अचानक आया और वह छात्रा के गर्दन पर तलवार से वार कर भाग गया। इस वजह से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों ने दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों एक युवक का नाम भी बताया है। जिसका नाम गुल्लू साहू है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत है।