लाइव न्यूज़ :

मधेपुराः पुलिस टीम पर हमला, दारोगा को मारी गोली, डीआईजी शिवदीप लांडे मेडिकल कॉलेज पहुंचे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2022 18:58 IST

बिहार में उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नेमुआ बराही गांव में आज सुबह छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ही बेखौफ अपराधियों ने हमला कर दिया. इस दौरान एक दारोगा के बांह में गोली लग गई.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने की खबर से जिले में सनसनी फैली हुई है. जख्मी दारोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पटनाः बिहार में पुलिस के इकबाल और डर को धता बताते हुए अपराधी बेलगाम होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. मधेपुरा जिले में अपराधियों का आतंक लगातार जारी है. अब तो अपराधी इतने बेखौफ हैं कि पुलिस से डरना तो छोड़िए, उल्टा पुलिसवालों के साथ ही वारदात करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नेमुआ बराही गांव में आज सुबह छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ही बेखौफ अपराधियों ने हमला कर दिया. इस दौरान एक दारोगा के बांह में गोली लग गई. जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने की खबर से जिले में सनसनी फैली हुई है. 

घटना के संबंध में उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह में सूचना मिली थी कि कुछ लोग आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं. इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उदाकिशुनगंज थाना में तैनात पीएसआई पप्पू कुमार दो अन्य सिपाहियों के साथ तत्काल मौके पर नेमुआ गांव पहुंचे.

जहां पुलिस ने बाइक सवार अपराधियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर गोलियों से हमला कर दिया. गोली लगने के बाद जख्मी दारोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दारोगा के बांह पर गोली लगी और उनकी हालत प्राथमिक उपचार के बाद ठीक बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कोसी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे एसपी राजेश कुमार के साथ मधेपुरा मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जहां उमहोने घायल दारोगा का हालचाल जाना. एसपी राजेश कुमार ने बताया की अपराधियों की पहचान की जा चुकी है, अब उनकी गिरफ़्तारी के लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो