लाइव न्यूज़ :

लव जिहाद: आरती को फेसबुक के जरिए मोहम्मद शाहबाज से हुआ प्यार, धर्म नहीं बदला तो हुई पिटाई, जबरन खिलाया गया गोमांस

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2025 17:21 IST

यह घटना बेगूसराय के जागीर मोहल्ले की बताई जा रही है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि हिंदू लड़की के इस्लाम ना अपनाने पर प्रेमी ने ना सिर्फ उसे बेरहमी से मारा बल्कि उसे जबरन गोमांस भी खिलाया।

Open in App

पटना: मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली आरती को फेसबुक के जरिए बिहार के बेगूसराय में रहने वाले मोहम्मद शाहबाज से प्यार हुआ तो वह बन गई आरुषि परवीन। लेकिन अब लव जिहाद की शिकार हुई इस लड़की को जब उसके प्रेमी मोहम्मद शाहबाज ने धोखा देना शुरू किया, तो अब लड़की न्याय के लिए प्रशासन का दरवाजा खटखटा रही है। यह घटना बेगूसराय के जागीर मोहल्ले की बताई जा रही है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि हिंदू लड़की के इस्लाम ना अपनाने पर प्रेमी ने ना सिर्फ उसे बेरहमी से मारा बल्कि उसे जबरन गोमांस भी खिलाया।

बताया जाता है कि फेसबुक के जरिए प्यार होने के बाद वर्ष 2018 में मोहम्मद शाहबाज ने शादी का झांसा देकर आरती को बेगूसराय मिलने के लिए बुलाया। अपने प्यार में पागल हुई लड़की जब बेगूसराय पहुंची, तो सर्वप्रथम शाहवाज के द्वारा गलत जानकारी देते हुए स्थानीय कर्पूरी स्थान में दोनों ने शादी कर ली और फिर एक साथ रहने लगे। लेकिन कुछ ही दिन बीतने के बाद मोहम्मद शाहबाज ने लड़की को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। 

लड़की ने सोने चांदी की दुकान में मजदूरी का तकरीबन 1 लाख रुपए मोहम्मद शहबाज को दी। लेकिन इस बीच मोहम्मद शहबाज के द्वारा लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने लगा और आरती के मोबाइल से हिंदू देवता देवी देवताओं के फोटो को भी हटा दिया गया। 

इतना ही नहीं आरती ने आरोप लगाया है कि उस पर गौ मांस खाने का भी दबाव बनाए जाने लगा। लेकिन जब उसने इन बातों से इनकार किया तो मोहम्मद शाहबाज के द्वारा आरती के साथ मारपीट की गई। थक-हारकर आरती ने बेगूसराय के एसपी से न्याय की गुहार लगाई और नगर थाने एवं महिला थाने में भी आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। आरती का कहना है कि वह शहबाज के साथ नहीं रहना चाहती और अपने घर मध्य प्रदेश जाना चाहती है। 

वहीं पुलिस ने बताया कि आरती के द्वारा बताया गया है कि वह मोहम्मद शहबाज के साथ नहीं रहना चाहती। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरती को बालिका गृह में सुरक्षित रखा है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। अब आरती के परिजनों से बात कर पुलिस के द्वारा कानूनी दायरे में हर संभव मदद की जाएगी।

टॅग्स :बिहारक्राइमलव जिहाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो