लाइव न्यूज़ :

London: 24 वर्षीय पति साहिल शर्मा ने 19 वर्षीय भारतीय पत्नी महक की चाकू मारकर हत्या की, कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई, 15 वर्ष की अवधि जेल में काटनी पड़ेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2024 14:23 IST

London: अपराध को अंजाम देने के शक में भारतीय नागरिक साहिल को मौके से गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को शुक्रवार को किंग्सटन क्राउन कोर्ट ने सजा सुनाई। किंग्सटन कोर्ट ने महक की हत्या के मामले में फरवरी में साहिल को दोषी करार दिया था।झकझोर कर रख देने वाला मामला है, जिसने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया।

लंदनः लंदन में 24 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 19 वर्षीय भारतीय पत्नी महक शर्मा की हत्या के लिए दोषी करार दिया गया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है। दोषी को पैरोल याचिका दाखिल करने से पहले कम से कम 15 वर्ष की अवधि जेल में काटनी पड़ेगी। साहिल शर्मा को पिछले वर्ष अक्टूबर में दक्षिण लंदन के क्रॉयडन में ऐश ट्री वे स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। महक शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी और इस अपराध को अंजाम देने के शक में भारतीय नागरिक साहिल को मौके से गिरफ्तार किया गया था।

 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को किंग्सटन क्राउन कोर्ट ने सजा सुनाई। पुलिस के मुताबिक, किंग्सटन कोर्ट ने महक की हत्या के मामले में फरवरी में साहिल को दोषी करार दिया था। पुलिस की ‘स्पेशलिस्ट क्राइम कमांड’ की डिटेक्टिव इंस्पेक्टर लॉरा सेम्पले ने बताया, ''यह झकझोर कर रख देने वाला मामला है, जिसने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया।

अपने पत्नी की हत्या कर साहिल ने मृतका के परिवार से उनकी प्यारी बेटी को छीन लिया और इसकी वजह सिर्फ उसे पता है।’’ उन्होंने बताया, ''मैं जानती हूं कि कोई भी चीज महक शर्मा को वापस नहीं ला सकती लेकिन मैं उम्मीद कर रही हूं कि दोषी को सजा से महक के प्रियजनों को थोड़ी राहत मिलेगी।'' साहिल शर्मा ने 29 अक्टूबर 2023 को पुलिस को सूचित किया था कि उसने एश ट्री वे स्थित अपने घर में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोर्टLondon
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?