लाइव न्यूज़ :

Latur: चाचा-भतीजा में झगड़ा?, 16 साल के नाबालिग ने चाचा की पीठ पर चाकू से वार कर मार डाला, आरोपी की मां ने दिया साथ!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2024 11:13 IST

एमआईडीसी थाने से एक अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने अपने पास दस्तावेज होने से इनकार किया और उसे गाली देना शुरू कर दिया, तो दोनों के बीच जबरदस्त बहस शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के किशोर बेटे ने कथित तौर पर अपने चाचा की पीठ पर चाकू से वार किया। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति की पत्नी की शिकायत के बाद किशोर और उसकी मां को हिरासत में लिया गया।

लातूरः महाराष्ट्र के लातूर में 16 साल के एक नाबालिग को विवाद के बाद अपने चाचा की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह लातूर के बाहरी इलाके आरवी क्षेत्र के आसपास हुई। पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय जिस व्यक्ति की हत्या कर दी गयी, वह अपनी भाभी के घर अपना आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज लेने गया था। एमआईडीसी थाने से एक अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने अपने पास दस्तावेज होने से इनकार किया और उसे गाली देना शुरू कर दिया, तो दोनों के बीच जबरदस्त बहस शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मामला बढ़ने पर महिला के किशोर बेटे ने कथित तौर पर अपने चाचा की पीठ पर चाकू से वार किया। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति की पत्नी की शिकायत के बाद किशोर और उसकी मां को हिरासत में लिया गया तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि किशोर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीLaturमहाराष्ट्रहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?